सिरसा। डबवाली रौड पर टूटी हुई सड़क की खुदाई करने का काम जारी। संवाद
- फोटो : भवनी गांव में सियार को पकड़ने के लिए ग्रामीणों संग जाल बिछाते वनकर्मी।
सिरसा। डबवाली रोड पर बरसाती लाइन की मरम्मत के बाद डेढ़ साल से टूटी पड़ी सड़क आखिरकार दुरुस्त होने लगी है। गोशाला के पास टूटे हिस्से पर बीएंडआर विभाग ने वीरवार को निर्माण कार्य शुरू कर दिया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की है। बरसाती लाइन के लगातार छह बार लीकेज होने और 150 मीटर तक सड़क खोदने के बाद मरम्मत रोक दी गई थी, ताकि बारिश के दौरान किसी भी संभावित दिक्कत को तुरंत ठीक किया जा सके।
अब लाइन पूरी तरह दुरुस्त होने और सर्दी के मौसम के साथ ही सड़क निर्माण फिर से शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में महाराज पैलेस के सामने खोदी गई सड़क और पुराने डिवाइडर को नया बनाने का कार्य भी आगे बढ़ाया जा रहा है।
बीएंडआर विभाग की ओर से सड़क को पांच फीट खोदकर बनाया जा रहा है। इससे सड़क पूरी तरह से मजबूत बनेगी। हालांकि इस 150 मीटर के टुकड़े के निर्माण के लिए नगर परिषद की ओर से पैसा जमा करवाया गया था। बारिश के समय हुई खोदाई के बाद फिर से सड़क को नहीं बनाया गया। इसका मकसद था कि बारिश के दौरान यदि कहीं दिक्कत आती है तो उसे दुरुस्त किया जा सके और ऐसा देखने को भी मिला।
डिवाइडर का निर्माण कार्य भी है जारी
विभाग की ओर से सड़क निर्माण के साथ साथ सालों पुराने डिवाइडर को तोड़कर नया बनाया जा रहा है। इसके बाद इस डिवाइडर के अंदर पौधे लगाने का काम किया जाएगा, ताकि शहर में सुंदरता बनी रहे। इस रोड से दिन रात प्रतिदिन 50 हजार से ज्यादा दोपहिया व चार पहिया वाहन गुजरते हैं।