फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: माई भारत पोर्टल से जुड़ेंगे युवा, मिलेगा नेतृत्व और कौशल विकास का अवसर

Wed, 08 Jul 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। भारत सरकार का युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को स्वयंसेवा, नेतृत्व विकास, कौशल संवर्धन और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ना है।

माई युवा भारत कार्यालय की लेखा एवं कार्यक्रम सहायक अमरजीत कौर ने बताया कि पोर्टल पर पंजीकरण करवाने वाले युवाओं को स्वयंसेवी कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्हें प्रशिक्षण शिविरों, युवा नेतृत्व गतिविधियों और सामाजिक अभियानों से भी जोड़ा जाएगा। इससे युवाओं के व्यक्तित्व का विकास होगा और समाज के प्रति उनकी भागीदारी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल के लाभ
माई भारत पोर्टल युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का प्रभावी मंच उपलब्ध कराता है। यह उन्हें नेतृत्व क्षमता विकसित करने में भी मदद करेगा। युवा इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं अभियानों से जुड़ सकते हैं। इससे वे राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकेंगे। अमरजीत कौर ने जिले के महाविद्यालयों, विद्यालयों, युवा क्लबों और स्वयंसेवी संस्थाओं से आह्वान किया। उन्होंने सामाजिक संगठनों से भी अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण करवाने को कहा। इच्छुक युवा माई भारत के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें