फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: प्रो. सुल्तान सिंह बने सीडीएलयू के बॉयज हॉस्टल के चीफ वार्डन

Wed, 08 Jul 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन एवं लोक प्रशासन विभागाध्यक्ष प्रो. सुल्तान सिंह को विश्वविद्यालय के बॉयज हॉस्टल्स का चीफ वार्डन नियुक्त किया है। इस संबंध में कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार ने अधिसूचना जारी की है।

प्रो. सुल्तान सिंह वर्ष 2004 से विश्वविद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से सुशासन विषय पर पीएचडी की है। सुशासन और स्थानीय शासन उनके प्रमुख शोध क्षेत्र हैं। उनकी पुस्तक पंचायती राज : सुशासन का माध्यम'''' इस क्षेत्र की महत्वपूर्ण कृतियों में शामिल है।
विज्ञापन


उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के 50 से अधिक सेमिनारों और कार्यशालाओं में शोधपत्र प्रस्तुत किए हैं। साथ ही वह कई शोध परियोजनाओं से जुड़े रहे हैं। एमफिल और पीएचडी शोधार्थियों का मार्गदर्शन कर चुके हैं। प्रशासनिक स्तर पर भी वह विभिन्न अकादमिक समितियों के सदस्य और दूरवर्ती शिक्षा केंद्र के उपनिदेशक रह चुके हैं।
विज्ञापन

नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रो. सुल्तान सिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि छात्र हित, अनुशासन, सुरक्षित छात्रावास वातावरण और छात्र-केंद्रित कार्य संस्कृति उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें