फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रत्ताखेड़ा खरीफ चैनल 4 दिन बाद फिर ओवरफ्लो, 20 एकड़ फसल डूबी

विज्ञापन
ओवरफ्लो हुई खरीफ चैनल।
विज्ञापन
ओढां। रत्ताखेड़ा खरीफ चैनल गांव राजपुरा और रत्ताखेड़ा में टेल पर दो जगहों से चार दिन बाद शनिवार को फिर ओवरफ्लो हो गई। इससे किनारों पर लगाई गई मिट्टी में कटाव होने से करीब 20 एकड़ नरमे की फसल डूब गई। सूचना के बाद किसान और विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बुलडोजर से रिसाव रुकवाया।
विज्ञापन

गांव राजपुरा के किसान भरत सिंह, सुरेन्द्र कुमार, रत्ताखेड़ा के किसान रणवीर सिहाग, मदन लाल, देसराज, विनोद नंबरदार आदि ने बताया कि टेल पर पानी अधिक होने के चलते शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गांव राजपुरा व रत्ताखेड़ा में 2 जगहों पर पानी ओवरफ्लो हो गया और किनारों में लगी मिट्टी में कटाव हो कर रिसाव शुरू हो गया। इसके उनकी फसल डूब गई।
किसानों ने कहा कि चामल हेड से अधिक पानी छोड़े जाने और बारिश के चलते किसानों की ओर से पानी न उठाए जाने के चलते पिछले 4 दिनों के अंतराल में दूसरी बार खरीफ चैनल ओवरफ्लो हुई है। उन्होंने विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) अजय कुमार को अधिक पानी न छोड़ने के लिए कहा था।
विज्ञापन

अधिकारी बोले-किसानों की मांग पर छोड़ा पानी
वहीं जेई अजय कुमार का कहना है कि फतेहपुरिया व अन्य गांवों के किसानों की मांग पर ही एक फीट पानी छोड़ा गया था। टेल क्षेत्र के जेई रमेश कुमार ने बताया कि सिरसा क्षेत्र के किसानों की मांग पर पीछे से पानी छोड़ा गया था। पानी न उठाए जाने के चलते टेल पर पानी ओवरफ्लो हुआ। फिलहाल स्थिति पर नियंत्रण कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें