फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रानियां पुलिस ने 22 नशा पीड़ितों की पहचान कर शुरू कराया इलाज

Thu, 27 Mar 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रानियां में नशा पीड़ितों को इलाज के लिए लेकर जाती पुलिस।   संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। रानियां पुलिस ने शहर में वीरवार सुबह 8 से 11 बजे तक अभियान चलाकर 22 नशा पीड़ितों की पहचान कर इलाज शुरू करवाया। दवा दिलाने के बाद पीड़ितों को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

रानियां थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, जिससे शहर को नशामुक्त किया जा सके। पुलिस टीमों ने शहर के वार्ड नंबर 2, 7, 8, 13, 15 व नकौड़ा बाजार में अभियान चलाया। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर पुलिस इसी तरह से अभियान जारी रखेगी तो युवा पीढ़ी को नशे की चंगुल से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

इस दौरान शहरवासियों ने रानियां पुलिस व जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें