फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मतदान केंद्रों में दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं के लिए बनाए जाएं रैंप

Wed, 27 Mar 2024 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आर के सिंह ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गांव सुखचैन में मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बूथ पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो, जहां रैंप नहीं हैं वहां पर तुरंत प्रभाव से रैंप बनवाए जाएं।
उपायुक्त ने बताया कि मतदान के लिए बुजुर्गों और दिव्यांगों की सहायता के लिए संबंधित बीएलओ की देखरेख में वॉलंटियर मौजूद रहेंगे। उन्होंने पूरे स्कूल प्रांगण की अच्छी तरह से साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने कहा कि दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं के लिए रैंप सुविधा, महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, पेयजल, टेबल व कुर्सियां आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मतदान केंद्रों में जहां कही भी कमी नजर आए, उसे शीघ्रता से दूर कर उसकी रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजी जाए।
विज्ञापन



चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी सजग व सतर्क होकर करें कार्य

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने कहा कि दिव्यांग वोटरों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर एवं वॉलंटियर्स की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। चुनाव एक महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए संबंधित अधिकारी व कर्मचारी अपनी चुनाव ड्यूटी का निर्वहन पूरी तरह से सजग व सतर्क रहते हुए करें। उन्होंने कहा कि समय रहते सभी आवश्यक प्रबंधों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व पारदर्शी चुनाव करवाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेवारी है, इसलिए चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के लिए सभी अधिकारी आपसी तालमेल, योजनाबद्ध व गंभीरता से अपना दायित्व निभाएं।
विज्ञापन




नागरिकों को अधिक से अधिक मतदान के लिए करें प्रेरित

उपायुक्त ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। लोकतंत्र का पर्व, देश का गर्व के तहत सभी अधिकारी व कर्मचारी नागरिकों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करें। इसके लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों से नागरिकों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करते हुए अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहें। उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक चुनाव संबंधित परेशानी अथवा समस्या के लिए जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए कंट्रोल रुम डायल 1950 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें