फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रामचंद्र जांगड़ा ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने का दिया निमंत्रण

Thu, 28 Aug 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सिरसा। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में 17 सितंबर को रोहतक में हरियाणा सरकार द्वारा राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पूरे प्रदेश से हजारों नागरिकों के इस समारोह में भाग लेने की संभावना है।
विज्ञापन

वे बुधवार को रानियां में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। वहां उन्होंने उपस्थित जनसमूह को इस राज्य स्तरीय आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा केवल किसी एक समाज के नहीं, बल्कि समस्त शिल्पकारों के आराध्य हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार संत-महापुरुषों के सम्मान और उनकी शिक्षाओं के प्रसार हेतु लगातार राज्य स्तरीय समारोहों का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में 17 सितंबर को रोहतक में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े स्तर पर मनाई जाएगी, जिसमें सिरसा जिले से भी व्यापक भागीदारी रहेगी। इस अवसर पर भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, माटी कला बोर्ड के पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, रोहतास जांगड़ा, बलवान सिंह जांगड़ा, ललित पोपली माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें