फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिला जेल में मनाया रक्षाबंधन, भाई को जेल में देख नम हुईं बहनों की आंखें

Sun, 10 Aug 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
भाई को राखी बांधकर जेल से निकलती बहनों की आंखों से छलकते आंसू।
विज्ञापन
सिरसा। जिला जेल प्रशासन ने शनिवार को भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया और 550 बंदियों की कलाई पर उनकी बहनों ने राखी बांधी। राखी बांधने के दौरान बहनों की आंखों से आंसू निकल आए। बहनों ने राखी बांधने के साथ अपने भाइयों से वचन लिया कि आगे से वो ऐसा कोई काम न करें जिससे जेल में आना पड़े। नम आंखों से बहनों ने अपने-अपने भाइयों से यह वचन देने का तोहफा मांगा तो भाई इन्कार नहीं कर सके। इसके अलावा रक्षा बंधन पर बहनों ने भाइयों से नशा न करने का वचन भी लिया।
विज्ञापन

बहनों के साथ अन्य रिश्तेदार भी बंदियों से मिलने जेल पहुंचे। त्योहार को लेकर जेल प्रशासन ने काफी बेहतरीन प्रबंध कर रखे थे। सुबह ही जेल के बाहर काफी संख्या में महिलाएं खड़ी दिखाई दीं। उन्हें बेसब्री से इंतजार था जेल में कैद अपने भाई की कलाई में राखी बांधने का।
जैसे ही मुलाकात का समय शुरू हुआ महिलाएं एक-एक करके जेल की डोडी में जाने लगी। जेल कर्मचारियों ने सभी मुलाकाती महिलाओं के पहचान पत्र की कॉपी जमा करवाई। डोडी में बंदियों को बुलाया गया और बहनों ने अपने भाइयों का मुंह मीठा करवाकर राखी बांधी। राखी बांधकर जेल से बाहर आई महिलाएं बोली कि खुशी इस बात की है कि भाई के हाथ पर राखी बांधी, लेकिन भाई-बहन का ये मिलन कुछ ही पलों का था।
विज्ञापन

जेल प्रशासन की ओर से मिठाई व राखी का भी प्रबंध किया गया था। इसके अलावा महिलाओं के लिए नाश्ते का भी प्रबंध किया गया। रक्षा बंधन पर पर्व पर जिला जेल में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। पूरी सतर्कता के साथ बंदी रक्षक तैनात रहे। जेल अधीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि बहनों को भाइयों से मिलाने के लिए जेल हॉल में ही स्टॉल लगाई गई। हॉल में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखियां बांधीं। जेल प्रशासन की ओर से बहनों के लिए मिठाई, रोली व राखी का प्रबंध किया गया था। जेल में बंदियों के लिए स्पेशल मीठी खीर बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें