फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राकेश और पूजा चुने गए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Wed, 06 Mar 2024 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। खेलों में हार जीत मायने नही रखती बल्कि मैदान में कदम रखने से ही नई ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। जिला उपायुक्त आरके सिंह ने चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा के छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय द्वारा आयोजित 12वीं वार्षिक एथलेटिक मीट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

डीसी ने खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि विद्यार्थी काल से अब तक वे स्वयं भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी को संदेश दिया कि एक स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है।
समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने कहा कि खिलाड़ी राज्य तथा राष्ट्र स्तर पर अपनी प्रतिभा के बलबूते पर सीडीएलयू का नाम रोशन कर रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन भी अपने विद्यार्थियों को प्रत्येक प्रकार की सुविधाएं प्रदान करवा रहा है। इस एथलेटिक मीट में पुरुषों के वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी राकेश हिन्दी विभाग से और महिला वर्ग से एमपीएड की पूजा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि को आयोजकों ने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राजकुमार, प्रो. ईश्वर मलिक, डॉ. शमशेर, डॉ. चनप्रीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलों के ये रहे परिणाम
- सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी फिजिकल एजुकेशन विभाग की पूजा
- सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी हिंदी विभाग से राकेश
- सभी विभागों की महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में रसायन विभाग की प्रांकुल प्रथम और विधि विभाग की बसंती रही द्वितीय।
- शारीरिक शिक्षा विभाग की महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में कुसुम प्रथम और शिवानी रही द्वितीय।


- पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में दयानंद प्रथम और रमन रहा द्वितीय।
- महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में ज्योति प्रथम और प्रिंकल रही द्वितीय।

- पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में राकेश प्रथम और कुलदीप रहा द्वितीय।

- महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में पूजा प्रथम और प्रियंका रही द्वितीय।
-महिला की रिले रेस में जगदीप कौर, सिमरन, पूजा व ज्योति प्रथम और बसंती, विजेता, प्रांकुल और रचना रही द्वितीय।
- पुरुषों की अन्य विभागों की लंबी कूद में राकेश प्रथम और सुमित रहा द्वितीय।
- पुरुषों की शारीरिक शिक्षा विभाग की लंबी कूद में गुरदीप प्रथम और रमन रहा द्वितीय।
- महिलाओं की अन्य विभागों की लंबी कूद में प्रियंका प्रथम और सत्या रही द्वितीय।

- महिलाओं की शारीरिक शिक्षा विभाग की लंबी कूद में पूजा प्रथम और कुसुम रही द्वितीय।
- महिलाओं की चक्का फेंक में कंचन प्रथम और अनु रही द्वितीय।
- पुरुषों की चक्का फेंक में मयंक प्रथम और प्रिंस रही द्वितीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें