फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राज कुमार गर्ग बने सेवा भारती मंडी डबवाली के संरक्षक

Mon, 26 Oct 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा भारती की जिला बैठक में सेवा प्रकल्पों को मजबूत करने पर जोर
विज्ञापन



फोटो - 3

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। सेवा भारती हरियाणा की जिला बैठक सोमवार को डबवाली में आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष सीबी कौशिक ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में संस्था के सेवा प्रकल्पों को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
पदाधिकारियों ने सेवा कार्यों को विस्तार देने पर चर्चा की। नए दानदाताओं को जोड़ने और संचालित प्रकल्पों को नियमित चलाने पर बात हुई। सीबी कौशिक ने संस्था के कार्यों के लिए नए दानदाताओं को जोड़ना जरूरी बताया।
विज्ञापन

उन्होंने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और दानदाताओं का प्रकल्पों में प्रवास करवाने का सुझाव दिया। किशोरी अभ्यास वर्ग और धार्मिक प्रकल्प साप्ताहिक रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

20 दिसंबर को वार्षिक उत्सव
इस बैठक में राज कुमार गर्ग को सर्वसम्मति से सेवा भारती शाखा मंडी डबवाली का संरक्षक मनोनीत किया गया। प्रांत उपाध्यक्ष अविनाश सचदेवा ने केंद्रों पर कार्यरत अध्यापिकाओं को सेवा कार्यों में समर्पित भाव से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सेवा भारती का वार्षिक उत्सव आगामी 20 दिसंबर को सरस्वती शिशु वाटिका के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला संरक्षक खजान चंद गोयल, सिरसा नगर अध्यक्ष धर्मपाल सोमानी, रानियां अध्यक्ष रजनीश खन्ना, डबवाली नगर अध्यक्ष विजय कामरा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें