फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से नरमे की फसल को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मिठनपुरा के आसपास शुक्रवार दोपहर के समय तेज आंधी, बारिश व ओले किसानों के लिए आफत बनकर आए। जहां तेज आंधी से पेड़ गिर कर सड़क बाधित हो गई तो वहीं बरसात व ओलों से किसानों की नरमे की फसल को भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

गांव मिठनपुरा निवासी समाजसेवी कुलदीप मुंदलिया ने बताया कि आज दोपहर में इस क्षेत्र में आई अचानक आई बरसात, आंधी व ओलों से किसानों की नरमे की फसल को लगभग 50 प्रतिशत नुकसान हुआ है, जिसके कारण पहले से यहां की नहरों में पानी न आने से परेशान किसानों के माथों पर चिंता की लकीरें और गहरी हो गई है।
इसके अलावा मिठनपुरा गांव नहर से आगे हरियाणा को राजस्थान से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर तेज आंधी से कीकर के पेड़ गिर गए, जिसके चलते यह मार्ग दो घंटे तक बाधित रहा और फिर आसपास के किसानों ने इन पेड़ों को सड़क से हटाकर मार्ग खोला। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें