फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : 16 एमएम बारिश से डूबीं शहर की सड़कें

विज्ञापन
पानी से बचने के लिए उपर पैर करके बाइक चलाते हुए। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। मंगलवार को शहर में 16 एमएम बारिश हुई। बारिश के कारण शहर के बाजारों और गलियों में पानी जमा हो गया। जिस कारण से बाजारों में पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजारों तथा सड़कों पर पानी जमा हो गया। शहर में करीब 243 किमी लंबी सीवरेज लाइन है। करीब 5000 मैनहोल बनाए गए हैं। विभाग के पास तीन बकेट मशीन है और एक सुपर शॉकर मशीन है, जिससे कि सीवरेज की सफाई की जाती है। सीवरेज की सफाई न होने से ही बाजार की सड़कों पर पानी भर गया।
विज्ञापन

मंगलवार को 16 एमएम बारिश होने के कारण शहर की सड़कों पर पानी भर गया। जिससे आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के पानी की निकासी न होने के कारण बाजारों में ग्राहकों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। सांगवान चौक पर पानी जमा होने के कारण जाम लगा रहा। क्योंकि ओवर ब्रिज से उतरते ही चौक आ जाता है, ऐसे में जाम की स्थिति बन जाती है। वहीं रेलवे फाटक के पास पानी खड़ा होने कारण फाटक बंद होने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इन जगहों पर भरता है पानी
शहर में बारिश होने पर सबसे ज्यादा सीवरेज जाम हिसार रोड, सिविल अस्पताल रोड, गोशाला मोहल्ला, सुख सागर कालोनी, श्मशान घाट, सूरतगढ़ियां बाजार, अनाज मंडी रोड, इंडस्ट्रियल एरिया, ए ब्लॉक, बी ब्लॉक, पटेल बस्ती, सीएमके कॉलेज रोड, वाल्मीकि चौक, सांगवान चौक, आईटीआई रोड, जनता भवन रोड, डबवाली रोड, परशुराम चौक से आंबेडकर चौक, बस स्टैंड, अग्रसेन कालोनी, कीर्तिनगर कालोनी, पुराना रेलेवे फाटक, कंगनपुर रोड पर सीवरेज जाम की स्थिति रहती है। जिस कारण बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पाती।
विज्ञापन

जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स 102
सोमवार और मंगलवार को हुई बरसात के बाद सिरसा में सोमवार को शाम साढ़े सात बजे सिरसा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 156 दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को शाम साढ़े 6 बजे एक्यूआई 102 रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.2 दर्ज किया गया।
कहां कितनी हुई बारिश
सिरसा, 16 एमएम
ओटू, बूंदाबांदी
पंजुआना, 15 एमएम
रोडी, आठ एमएम
कालांवाली, आठ एमएम
गोलुआना, आठ एमएम
खुईया नेपालपुर, आठ एमएम
अबूबशहर, आठ एमएम
नहराणा, दस एमएम
नोट: बारिश का डाटा मंगलवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक का है।
घग्गर में बढ़ा जल स्तर
पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से घग्गर नदी का जल स्तर बढ़ गया है। सिंचाई विभाग के आंकड़ों अनुसार गुहला चीका हेड पर 42954 क्यूसिक पानी है। खनौरी हेड पर 6725 क्यूसिक, चांदपुर हेड पर 2350 क्यूसिक पानी पहुंच गया है। शाम सात बजे तक सिरसा ओटू हेड पर पानी नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

वर्जन
कर्मचारी पानी निकालने में लगे हुए है, जल्दी ही पानी निकल जाएगा।
--होशियार सिंह, कार्यकारी अभियंता, पब्लिक हेल्थ विभाग, सिरसा।
वर्जन
बारिश से 15 प्रतिशत धान की रोपाई होने के आसार है। बारिश से कपास की फसल को भी लाभ होगा।
बाबू लाल, उप निदेशक, कृषि विभाग सिरसा।

बारिश होने पर बाजार में मौजूद बारिश का पानी।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें