सीआईए स्टाफ डवबाली पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बणी क्षेत्र से एक व्यक्ति को 50 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। आरोपी की पहचान सुखदेव सिंह निवासी गांव बणी के रुप में हुई है। आरोपी से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है।
सीआईए डबवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया सीआईए स्टाफ डबवाली के सहायक उप निरीक्षक जागर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव बणी क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान सामने से आ रहे व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कि तो शक के आधार पर उक्त व्यक्ति को रोक कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।