फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, कई जगहों पर जलभराव

विज्ञापन
सिरसा। बरनाला रोड पर बरसाती चैंबर से निकला सूरजमल चौक का पानी। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। जिले में रविवार की दोपहर बाद एक बार फिर झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया। भीषण गर्मी से तप रहे जिलावासियों को बारिश से राहत मिली। वहीं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान शहर के मुख्य बाजारों व चौक चौराहों पर जलभराव देखने को मिला।
विज्ञापन


हालांकि, बरसाती डिस्पोजल शुरू होने व चैंबर बनाने के कारण कई एरिया में बरसाती पानी की निकासी की आसानी से हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, जिले भर में 20 से 22 एमएम बारिश हुई है। जबकि रानियां क्षेत्र में 40 से 50 एमएम के बीच भी बारिश देखने को मिली।



सिरसा शहर में परशुराम चौक, आंबेडकर चौक, रोड़ी बाजार, जनता भवन रोड, हिसार रोड, बरनाला रोड जैसे निचले इलाकों में तेज बारिश के कारण जलभराव देखने को मिला। खैरपुर डिस्पोजल चलने के कारण बरनाला रोड, बस स्टैंड के आसपास एरिया का पानी आसानी से निकल गया। क्योंकि इस एरिया में बरसाती पानी निकासी को लेकर हाल ही में बरसाती चैंबर बनाए गए थे।
विज्ञापन


जबकि शहर के दूसरे एरिया में जलभराव का पानी निकालने में प्रशासन को समय लगा। डबवाली रोड डिस्पोजल को चलाने के बाद बरसाती पानी की निकासी शुरू हो गई, जो बीते दिनों लाइन लीकेज के कारण बंद पड़ी थी। हालांकि, बरसाती परियोजना के विकास कार्य के चलते कई एरिया में लोगों को परेशानी का ज्यादा सामना करना पड़ा। मुख्य रूप से अनाज मंडी के आसपास के एरिया में लोगों को दिक्कत आई। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

रानियां क्षेत्र में जमकर बरसे बदरा, खेत में शहर हुए लबालब

रानियां। शहर में लगभग 50 एमएम बारिश और आसपास के ग्रामीण इलाकों में 30 से 40 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से शहर की सिरसा जीवन नगर रोड, अनाज मंडी, बीडीपीओ रोड सहित अन्य मुख्य गलियां पानी से भर गई। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्र में हुई जमकर बारिश से खरीफ की फसलों को काफी फायदा हुआ है। आसपास के गांव में खेतों में भी पानी भर गया। इस बारिश से धान, नरमा व कपास की फसलों में आ रही सिंचाई की समस्या से किसानों को निजात मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें