फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अलीका गांव के मेडिकल स्टोर पर छापा, नशे की 220 गोलियां बरामद

विज्ञापन
डबवाली में मेडिकल स्टोर पर जांच करते अ​​धिकारी।  
विज्ञापन
डबवाली। सीआईए स्टाफ डबवाली ने औषधि नियंत्रक अधिकारी के साथ मिलकर गांव अलीका स्थित बजाज मेडिकल स्टोर पर शुक्रवार को छापा मारा। इस दाैरान मेडिकल स्टोर से नशे की 220 गोलियां बरामद हुईं। इसके अलावा स्टोर के दस्तावेज में भी अनियमितताएं पाई गईं। इस पर टीम ने मेडिकल संचालक इंद्र कुमार निवासी मसीतां (वर्तमान निवासी अलीका) को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ डबवाली के प्रभारी उप-निरीक्षक राजपाल ने बताया कि यह कार्रवाई मेडिकल नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। टीम ने ड्रग्स इंस्पेक्टर केशव विशिष्ठ के साथ मिलकर मेडिकल स्टोर पर छापा मारा था। जांच के दौरान स्टोर से नशे में प्रयुक्त होने वाली 220 गोलियां बरामद कीं। इसके अलावा एक अन्य मेडिकल स्टोर की भी जांच की गई, लेकिन वहां से कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। गौरतलब है कि कुछ समय पहले गांव अलीकां में नशे के आदी होकर युवा जान गंवा रहे हैं। इस पर ग्रामीणों ने शिकायत देकर नशे के खिलाफ ठोक कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें