रूपावास हत्याकांड के आरोपी पुलिस गिरफ्त में आए।
चोपटा। गांव रूपावास में पुरानी रंजिश के चलते चारपाई पर रस्सी से बांधकर सांवरा की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी जसवंत, सुदेश व तुलसी राम को शुक्रवार अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस को दी शिकायत में राधेश्याम ने बताया कि 30 मई 2025 को शाम के समय कुछ लोग उसके बेटे सांवरा को गली से उठाकर अपने घर ले गए। इसके बाद चारपाई पर रस्सी से बांध कर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। संवाद