फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और दूध के भरे सैंपल

Wed, 04 Nov 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
कालांवाली। मिठाई की दुकान पर सैंपल भरते हुए विभाग के अ​धिकारी। विभाग 
विज्ञापन
कालांवाली में दो हलवाई की दुकानों और एक दूध डेयरी पर पहुंची टीम
विज्ञापन


फोटो 37

संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। त्योहारों के सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुनील बिश्नोई ने शहर में हलवाई की दुकानों और दूध डेयरी पर छापेमारी कर मिठाई व दूध के सैंपल लिए।
विभाग की इस कार्रवाई से मिठाई विक्रेताओं और दूध डेयरी संचालकों में खलबली मच गई। डॉ. सुनील बिश्नोई ने बताया कि प्रशासन के निर्देशानुसार यह अभियान चलाया गया। रेलवे फाटक के पास स्थित दो हलवाई की दुकानों से मिठाई के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा, पंजाब बस स्टैंड के पास स्थित एक दूध डेयरी से दूध का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में उनकी गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

प्रशासन के निर्देशानुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। खाद्य पदार्थों में मिलावट या घटिया गुणवत्ता की शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
आमजन और दुकानदारों को हिदायत
डॉ. बिश्नोई ने आमजन से अपील की कि खाद्य पदार्थ खरीदते समय गुणवत्ता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने मिष्ठान भंडार संचालकों को मिठाइयां तैयार करते समय साफ-सफाई बनाए रखने को कहा। साथ ही, प्रतिबंधित रसायनों का प्रयोग नहीं करने और विभाग के निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें