फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राहुल गांधी के विवादित बयान पर भाजपा ने पुतला जलाया

Wed, 04 Feb 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। भाजपा नेता कांग्रेस नेता राहुल गांधी का  पुतला फूंकते हुए। भाजपा 
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन


फोटो - 20

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सिख समाज से संबंधित सांसद एवं केंद्रीय मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू के लिए “गद्दार” जैसे आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने सिरसा में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष यतींद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका और सरकार के रवैये की निंदा की।

यतींद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का यह बयान सिख समाज के प्रति कांग्रेस की पुरानी दुर्भावनापूर्ण मानसिकता को उजागर करता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1984 में सिख नरसंहार की पीड़ा आज भी समाज के मन में ताजा है, और इस बयान ने उसी घाव को फिर से कुरेद दिया। यतींद्र सिंह ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से अपील की कि वे सिख समाज और पूरे देश के प्रति बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगें।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि राहुल गांधी यदि माफी नहीं मांगेंगे तो भाजपा देशभर में चरणबद्ध आंदोलन करेगी। यतींद्र सिंह ने कहा कि सिख समाज ने हमेशा देश की सुरक्षा और एकता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिए हैं, ऐसे गौरवशाली समाज का अपमान पूरे राष्ट्र के अपमान के समान है।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन में मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी जगदीश चोपड़ा, जिला महामंत्री अम्बर मेहता, अमन चोपड़ा, मीडिया प्रभारी देवराज मोइल, जिला सचिव अमरीक सिंह राही, सुनील बामनिया, कृष्ण मेहता, ललित छिंपा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें