फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बीएमएस के अधिवेशन में सिरसा का प्रतिनिधित्व करेंगे चरणजीत

Wed, 04 Feb 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
21वां अखिल भारतीय अधिवेशन 6, 7 और 8 फरवरी को ओडिशा के पुरी में होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भारत के प्रमुख श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) का 21वां अखिल भारतीय अधिवेशन आगामी 6, 7 और 8 फरवरी को ओडिशा के पवित्र तीर्थ नगरी पुरी में आयोजित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में सिरसा जिले का प्रतिनिधित्व बीएमएस के जिला मंत्री चरणजीत वर्मा करेंगे।

अधिवेशन का मुख्य उद्घाटन बीएमएस के अखिल भारतीय अध्यक्ष हिरण्यमय पंड्या की अध्यक्षता में किया जाएगा। जबकि उद्घाटन समारोह में ओडिशा सरकार के खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया विशेष अतिथि होंगे। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन नई दिल्ली की निदेशक मितिको मियामोटो भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
विज्ञापन


अधिवेशन के दौरान बदलते वैश्विक श्रम परिदृश्य में श्रमिक आंदोलनों की भूमिका पर आधारित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्घाटन ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी करेंगे। संगोष्ठी में 15 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिससे अधिवेशन का अंतरराष्ट्रीय महत्व और बढ़ जाएगा। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय संगोष्ठियों में ट्रेड यूनियन आंदोलन, महिलाओं की भागीदारी, चुनौतियां और अवसर जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

ओडिशा की उपमुख्यमंत्री पार्वती परिडा और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर विशेष रूप से सम्मिलित होंगी। बीएमएस का यह अधिवेशन श्रमिक सम्मान के साथ राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें