फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जेल में जल्द शुरू होगा रेडियो स्टेशन, कैदी सुनाएंगे गीत व कविताएं

Sun, 23 Aug 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बरनाला रोड स्थित सिरसा जेल।
विज्ञापन
फरमाइश पर बजेंगे पसंदीदा गीत, हर बैरक में लगाए गए हैं स्पीकर
विज्ञापन



7.84 लाख की लागत से तैयार हो रहा जेल का रेडियो स्टेशन


फोटो 3

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला जेल में कैदियों के सुधार और व्यक्तित्व विकास के लिए नई पहल की जा रही है। इसके तहत जेल परिसर में जल्द ही एक रेडियो स्टेशन शुरू होगा। इसका निर्माण कार्य इसी सप्ताह पूरा होने की उम्मीद है।
इस रेडियो स्टेशन के संचालन की खास बात यह होगी कि कैदी ही इसमें रेडियो जॉकी की भूमिका निभाएंगे। स्टेशन के निर्माण पर करीब 7.84 लाख रुपये की लागत आई है। जेल अधीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य कैदियों को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना है।
विज्ञापन

जसवंत सिंह ने कहा कि यह कैदियों को रचनात्मक प्रतिभा को सामने लाने में सहायक होगा। कैदी रेडियो कार्यक्रमों के माध्यम से गीत, कविताएं और जेल की दैनिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी प्रसारित करेंगे। रेडियो जॉकी का काम करने वाले कैदियों को पेशेवर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जेल की प्रत्येक बैरक में लगाए स्पीकर
जेल की प्रत्येक बैरक में स्पीकर लगाए गए हैं। इनसे सुबह और शाम सभी कैदी प्रसारण सुन सकेंगे। कैदियों की फरमाइशों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। वे पर्ची पर अपने पसंदीदा गीत का नाम लिखकर जेल स्टाफ को दे सकेंगे। रेडियो के माध्यम से जेल की समयसारिणी और केस संबंधी जानकारी भी दी जाएगी। लोक अदालत व अन्य जरूरी सूचनाएं भी कैदियों तक पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन

कोट्स
जेल में रेडियो स्टेशन स्थापित किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य इस सप्ताह पूरा होने की उम्मीद है। इस पहल का उद्देश्य कैदियों की मानसिक स्थिति में सुधार करना है। रेडियो स्टेशन में कैदी ही रेडियो जॉकी का काम करेंगे। इसके लिए उन कैदियों को चिह्नित किया गया है, जिनका बात करने का लहजा अच्छा है।
-जसवंत सिंह, जेल अधीक्षक सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें