फ्यूचर मेकर लाइफ केयर प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी रहे राधेश्याम जांगड़ा ने अब आध्यात्म की राह पकड़ ली है। वर्ष 2023 में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद राधेश्याम ने अपने पुराने व्यवसाय को छोड़कर धार्मिक क्षेत्र में कदम रखने की योजना बनाई। 20 मार्च 2025 को वह अपने "परम धाम मेडिटेशन सेंटर" का उद्घाटन करने जा रहा है, जिसे पंजाब के बठिंडा जिले के चकक रलदू सिंह गांव में स्थापित किया गया है।
डबवाली में लोगों के बीच चर्चा का विषय
राधेश्याम के परम गुरु बनने की चर्चा डबवाली में जोरों पर है। आश्रम का प्रचार सोशल मीडिया और विशेष कार्ड वितरण के जरिए किया गया है। लोग अब यह जानने में रुचि ले रहे हैं कि क्या यह आध्यात्म की सच्ची राह है या पुराने ढर्रे की नई चाल।
दिल्ली से संचालित हो रहा ट्रस्ट
परम धाम चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिल्ली के उत्तम नगर को अपना मुख्य पता दिखाया है। इसके अलावा, संस्था ने लोगों को जोड़ने के लिए मोबाइल ऐप भी विकसित की है।
क्या यह नया खेल है
राधेश्याम पहले ही हजारों लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगा चुका है। अब सवाल उठता है- क्या यह सच में आध्यात्म की ओर बढ़ा कदम है या नई आड़ में पुराना खेल? प्रशासन और जनता दोनों की नजरें इस पर टिकी हुई हैं।