फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नहरी पानी की किल्लत से रबी फसलों पर संकट, गेहूं की बिजाई में देरी तो सरसों की बढ़वार प्रभावित

Thu, 12 Nov 2026 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रानियां में खाली पड़े खेत।
विज्ञापन
रानियां। क्षेत्र में भाखड़ा नहरों की बंदी के चलते रबी फसलों की बिजाई और सिंचाई का काम बुरी तरह प्रभावित होने लगा है। नहरी पानी उपलब्ध नहीं होने से गेहूं की बिजाई में देरी हो रही है तो सरसों की पहली सिंचाई नहीं होने से फसल की बढ़वार रुकने लगी है।
विज्ञापन

सिंचाई के अभाव में सरसों के पौधों के तने कमजोर पड़ रहे हैं और समय से पहले फूल आने लगे हैं। इससे किसानों को उत्पादन घटने की चिंता सताने लगी है। किसानों ने सिंचाई विभाग से मम्मड़ ब्रांच, सदेवा नहर और घग्घर खरीफ चैनलों में क्रमवार 15-15 दिन पानी छोड़ने की मांग की है।
गांव भुन्ना, चक्कां, घोड़ांवाली, गिंदड़ां, कुस्सर, केहरवाला, सादेवाला, मतुवाला और मम्मड़ खेड़ा सहित आसपास के गांवों के किसान नहरी पानी की कमी से जूझ रहे हैं। किसानों के अनुसार सिंचाई विभाग ने मम्मड़ ब्रांच और सदेवा नहर का शेड्यूल इस प्रकार निर्धारित किया है कि महीने में दो सप्ताह नहरें बंद रहती हैं और केवल एक सप्ताह पानी छोड़ा जाता है। इससे फसलों को जरूरत के समय सिंचाई नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन

खारा भूमिगत पानी भी नहीं बन रहा विकल्प :
किसानों ने बताया कि क्षेत्र में भूमिगत पानी की गुणवत्ता बेहद खराब है। पानी में लवणता अधिक होने के कारण इससे सिंचाई करने पर फसलों को नुकसान पहुंचता है और कृषि भूमि की उपजाऊ शक्ति भी प्रभावित होती है। ऐसे में खेती के लिए नहरी पानी ही मुख्य सहारा है। नरमा और कपास की कटाई हुए काफी समय बीत चुका है। इसके बावजूद सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से गेहूं की बिजाई का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। दूसरी ओर सरसों की बिजाई को डेढ़ महीने से अधिक समय हो चुका है। किसानों के अनुसार पहली सिंचाई में देरी के कारण पौधों का उचित विकास नहीं हो रहा। पौधों के तने कमजोर पड़ने के साथ समय से पहले फूल आने लगे हैं। इससे फसल की पैदावार प्रभावित होने की आशंका है।

15-15 दिन पानी छोड़ने की मांग
किसान राजेंद्र, बुधराम, पवन कुमार, अमर सिंह, संदीप कुमार, महेंद्र सिंह और रमेश ने बताया कि क्षेत्र में बारिश भी बहुत कम होती है। फिलहाल भाखड़ा नहरों में पानी नहीं है और घग्घर नदी का पानी भी अंतिम छोर तक नहीं पहुंच रहा। ऐसे में किसानों के सामने सिंचाई का संकट गहराता जा रहा है। किसानों ने मांग की कि मम्मड़ ब्रांच, सदेवा नहर और घग्घर खरीफ चैनलों में क्रमवार 15-15 दिन पानी छोड़ा जाए। इससे प्रत्येक गांव के किसानों को समय पर सिंचाई की सुविधा मिल सकेगी। गेहूं, जौ, सरसों और चने की फसलों की बढ़वार भी बेहतर होगी। साथ ही खारे भूमिगत पानी का इस्तेमाल कम होने से कृषि भूमि की उपजाऊ शक्ति को बचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें