ऐलनाबाद के सिरसा रोड स्थित ऑटो मार्केट में मोटरसाइकिल मैकेनिक का काम करने वाले नानक सिंह पुत्र दीप सिंह फतेहाबाद बारात लेकर जाने से पहले वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंचा।
जहां पर अन्य मतदाताओं ने उसके ख्रुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की। नानक सिंह की 15 अक्तूबर को फतेहाबाद स्थित सिमरन नामक लड़की से शादी है।
नानक सिंह ने शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में बने बूथ नंबर 100 में सुबह आठ बजे अपने जीवन का पहला वोट डाला।
वोट डालने के लिए नानक सिंह को अधिकारियों ने भी प्राथमिकता के आधार पर वोट डालने की छूट दी, क्योंकि घर पर सभी रिश्तेदार बारात रवाना करने के लिए तैयार थे।
दसवीं तक शिक्षित नानक सिंह ने बताया कि उसका एक साल पहले ही वोट बना है और आज उसने पहली बार वोट डालने के लिए ईवीएम का बटन दबाया।
वोट डालने के बाद उसने यह महसूस किया कि राजनीति में बदलाव के लिए वोट कितना जरूरी है।