फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अस्पताल से पर्स चारी का आरोपी गिरफ्तार, 11 हजार रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। पुलिस ने 7 फरवरी को सामान्य अस्पताल में पर्स चोरी के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान अजय कुमार निवासी रानियां रोड, थेहड़ मोहल्ला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता सोहन लाल निवासी चामल दवाई लेने के लिए सामान्य अस्पताल में आया हुआ था। इसी दौरान किसी ने उसकी जेब से पर्स चोरी कर लिया। सोहनलाल की शिकायत पर थाना शहर सिरसा में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि शहर थाना की एक टीम ने जांच के दौरान आरोपी अजय को बाईपास रानियां रोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक से चोरी किए 11 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

बरनाला रोड से नशा तस्कर गिरफ्तार
सिरसा। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट फतेहाबाद ने एनएच-9 अंडरब्रिज बरनाला रोड से एक कार में चालक को 1 किलो 60 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के इंचार्ज फतेह सिंह ने बताया कि एएसआई जसबीर सिंह की टीम गश्त के दौरान बरनाला की तरफ से नेशनल हाइवे पुल के पास मौजूद थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि चन्ना सिंह निवासी हांसपुर जिला फतेहाबाद अफीम बेचने का धंधा करता है। जो अभी थोड़ी देर में राजस्थान से आएगा और झोपड़ा, नेजाडेला कलां होते हुए सरदूलगढ़ एरिया में सप्लाई करने के लिए जाएगा। इस पर टीम ने नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। टीम ने थोड़ी देर बार एक कार की तलाशी ली तो उसके पास से 1 किलो 60 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें