फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं का दो दिन में उठान करें ठेकेदार अन्यथा होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं के उठान और आढ़तियों की समस्याओं को लेकर शनिवार को उपायुक्त प्रदीप कुमार ने आढ़तियों, ठेकेदार व अधिकारियों की बैठक ली। आढ़तियों ने उपायुक्त के समक्ष तीन प्रमुख मांगें रखीं, जिन पर उपायुक्त ने अधिकारियों को तुरंत इस पर संज्ञान लेने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने ठेकेदार को दो दिनों में उठान करने के निर्देश दिए है। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हरदीप सरकारिया ने बताया कि शनिवार को उपायुक्त ने मीटिंग ली। एफसीआई द्वारा लस्टर लोस बताकर शनिवार को एक गाड़ी को वापस भेज दिया। उपायुक्त के समक्ष हमने यह मामला उठाया। आढ़तियों ने कहा कि अबकी बार इतनी बारिश नहीं हुई कि गेहूं का रंग बदल जाए। जिसे एफसीआई के अधिकारी लस्टर लोस कह रहे हैं, वास्तव में गेहूं के अलग अलग बीजों की वेरायटी है। आढ़तियों ने एफसीआई अधिकारियों को हरियाणा बीज विकास निगम से इसे चेक करवाने की बात कही।
आढ़तियों ने कहा कि जिन किसानों के अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ संयुक्त खाते हैं, उनमें पैसे नहीं आ रहे। तब डीएफएसआई ने कहा कि वे इस समस्या का समाधान बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर करवाएंगे। आढ़ती एसोसिएशन ने ओवरलोडिंग गाड़ी का मामला भी रखा। उन्होंने कहा कि एक गाड़ी में दस से 20 कट्टे यदि अधिक चले जाते हैं तो इसे ओवरलोडिंग ना माना जाए। क्योंकि अतिरिक्त गेहूं को उठान करने के लिए दोबारा से गाड़ी आएगी, ताकि समय की बर्बादी होगी। बैठक के दौरान उपायुक्त ने ठेकेदार को दो दिनों में उठान करने के आदेश दिए, अन्यथा कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उपायुक्त ने ठेकेदार को कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए जल्दी से जल्दी गेहूूं का उठान किया जाए।
विज्ञापन

सब्जी मंडी में सोमवार से पुलिस होगी नियुक्त
शहर की सब्जी मंडी में भीड़ भाड़ को कम करने के लिए सोमवार को पुलिस मौजूद रहेगी। उपायुक्त ने पुलिस को आदेश जारी किए हैं कि गेट पर पुलिस तैनात की जाए, ताकि सब्जी मंडी में भीड़ को नियंत्रित किया जा सकें। सब्जी मंडी का समय सुबह पांच बजे से 11 बजे तक रहेगा। इस दौरान सामाजिक दूरी के नियमों की पालना की जाएगी।
विज्ञापन

सब्जी मंडी में सोमवार से गेट पर पुलिस तैनात होगी। साथ ही ठेकेदार को जल्दी से उठान करने के निर्देश दिए गए है।
- विकास सेतिया, सचिव, मार्केट कमेटी सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें