रानियां क्षेत्र की एक ढाणी में एक ही परिवार के 10 सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए है। कोरोना संक्रमण के मामले हर रोज बढ़ते जा रहे हैं। जिसका ताजा उदाहरण रानियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले उपकेंद्र केहरवाला के नजदीक घोड़ेला की ढाणी में 10 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
स्वास्थ्य केंद्र के आयुष्मान अधिकारी डॉ. राजेश ने बताया कि इस ढाणी में हरियाणा पुलिस का एक कर्मचारी भी रहते हैं जिनकी ड्यूटी अन्य जिले में हैं किसी कारणवश घर आए हुए थे। इसके उपरांत ढाणी में कई लोगों को खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत हो गई। संक्रमण का पता लगाने के लिए आस पास के घरों से 70 लोगों के सैंपल लिए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानियां के इंचार्ज डॉ. नरेश सहारण ने बताया कि संक्रमित घरों के आसपास के सभी लोगों के सैंपल लेकर जांच करवाई जा रही है ताकि कोरोना के फैलने से रोका जा सकें।