फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: खो-खो मुकाबले में मोहम्मदपुरिया की टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
रानियां। खो खो की विजेता टीम और अतिथिगण। संस्था।
विज्ञापन
रानियां। गांव घोड़ांवाली के खेल परिसर में चल रही दो दिवसीय खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। यह प्रतियोगिता युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत सिरसा इकाई के तत्वाधान में न्यू यूथ क्लब घोड़ांवाली की ओर से करवाई गई। प्रतियोगिता के वाॅलीबाल इवेंट में गांव चक्कां की टीम विजेता रही।
विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि सरपंच लक्ष्मण राम मेहरा व विशिष्टातिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य राम दयाल छापौला ने शिरकत की। प्रतियोगिता में लड़कों की वॉलीबाल, लड़कियों की खो-खो व लड़के और लड़कियों की 400 मीटर रेस और लॉन्ग जंप इवेंट शामिल रहें। टूर्नामेंट के दौरान रानियां और डबवाली खंड से वॉलीबाल की आठ टीम, खो-खो की तीन टीम व लॉन्ग जंप और रेस के 60-60 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कोच जतिन खिलेरी, पवन ठाकुर, भारत सिंह, सुनील व सहज बराड़ और पीटीआई अध्यापक भारत सिंह, विनोद कुमार, सर छोटू राम स्कूल मोहम्मदपुरिया के संचालक सतवीर तेतरवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।



खो-खो में मोहम्मदपुरिया की टीम विजेता
कोच जतिन खिलेरी ने बताया कि खो-खो इवेंट में सर छोटू राम स्कूल मोहम्मदपुरिया की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। लॉन्ग जंप में गांव बणी के विक्रम ने प्रथम और धर्मचंद ने द्वितीय और मोहम्मदपुरिया के कर्ण ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार 400 मीटर दौड़ में गांव बाहिया के नसीम अख्तर ने पहला, घोड़ांवाली के जितेंद्र ने दूसरा और योगेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टूर्नामेंट में अतिथि सदस्य सरपंच लक्ष्मण राम मेहरा व रामदयाल छापोला ने सभी खिलाड़ियों को ड्रेस किट और खो-खो और वॉलीबाल की टीमों को खेल किट देकर सम्मानित किया गया।

रानियां। खो खो की विजेता टीम और अतिथिगण। संस्था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें