फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस ने डाला ओढां क्षेत्र में डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के अमृतसर सदर थाना के फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर स्थित चांद एवेन्यू में एक पुलिसकर्मी की हत्या मामले में आरोपी की धरपकड़ के लिए अमृतसर पुलिस ने गांव जंडवाला जटान में छापामारी की। यहां आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

अमृतसर पुलिस के एएसआई अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पंजाब पुलिस की टीम ओढां थाना में पहुंची। यहां पर उन्होंने ओढां पुलिस को साथ लेकर गांव जंडवाला जटान में सतनाम सिंह उर्फ सत्ता नामक युवक के घर छापामारी की, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। सूत्रों के अनुसार आरोपी की धर-पकड़ के लिए पंजाब पुलिस ने क्षेत्र में 2 दिन तक डेरा जमाए रखा। बताया जा रहा है कि अमृतसर में फतेहगढ़ चूडिय़ां रोड पर स्थित चांद एवेन्यू में रहने वाली महिला गुरप्रीत कौर ने अपने प्रेमी मनप्रीत सिंह के साथ मिलकर पंजाब पुलिस में कार्यरत अपने पति हीरा सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने गुरप्रीत कौर व उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस जांच में इस मर्डर में जंडवाला जटान निवासी सतनाम सिंह का नाम भी सामने आ रहा है। जिसके बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए जंडवाला जटान पहुंची। सूत्रों के अनुसार घटना के बाद से आरोपी सतनाम सिंह भूमिगत चल रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर क्षेत्र में 2 दिन तक डेरा डाले रही। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
ये मामला पंजाब पुलिस का है। आरोपी सतनाम सिंह उर्फ सत्ता की पुलिसकर्मी की हत्या के मामले में तलाश जारी है। इस मामले में ओढां पुलिस ने सिर्फ सहयोग दिया था। जो भी कार्रवाई है वो अमृतसर सदर पुलिस ही कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन कुमार, थाना प्रभारी ओढां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें