फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अतिक्रमण से जनता परेशान, प्रशासन अभी तक कमेटी गठित करने में जुटा

Tue, 31 Oct 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। त्योहारी सीजन में बाजारों में भीड़ से ज्यादा अतिक्रमण देखने को मिल रहा है। बाजारों में दुकानदारों ने 10 से 15 फुट तक कब्जा किया हुआ है। इस कारण दुपहिया वाहनों को भी बाजारों से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। हालांकि अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर परिषद प्रशासन कमेटी बनाने में जुटा हुआ है। इसके बाद बाजारों से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
सूत्रों की माने तो राजनीतिक दबाव के कारण प्रशासनिक अधिकारियों को कमेटी गठित करनी पड़ रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नगर परिषद के कार्यालय से 10 मीटर की दूरी पर दुकानों के बाहर अतिक्रमण देखने को मिल रहा है। ऐसे में कई सवाल नगर परिषद अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर खड़े हो रहे हैं। शहर के रोड़ी बाजार, मोहंता मार्केट, सरकूलर रोड, हिसारिया बाजार, सदर बाजार, पालिका बाजार, फैशन कैंप वाली गली सहित अन्य सभी बाजारों में अतिक्रमण के कारण बदतर हालात है। दुकान के बाहर फट्टों पर कपड़ों सहित अन्य सामान के ढेर लगे हैं। यहां पर ग्राहक कम और अतिक्रमण अधिक होने के कारण जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन


सुरक्षा का भी नहीं विशेषज्ञ प्रबंध
दिवाली में दो सप्ताह का समय बचा है और करवा चौथ एक दिन बाद है। ऐसे में बाजारों में त्योहारी सीजन के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था भी देखने को नहीं मिल रही है। इसके कारण चोरी व छीना झपटी जैसी वारदात होने का भी यहां डर बना हुआ है। शहर के मुख्य बाजारों में अव्यवस्थित तरीके से लगाए गए वाहनों और स्टॉल के कारण जाम लगता है। दुपहिया वाहन भी रेंग-रेंग कर आगे गुजरते हैं।

भीड़ वाले क्षेत्र में दमकल के पहुंचने के लिए नहीं जगह, हो सकता है बड़ा हादसा
बाजार में अगर किसी दुकान व मकान में आग लगने जैसी घटना होती है तो यहां पर दमकल की गाड़ी पहुंचना बेहद ही मुश्किल है। मोहंता मार्केट व इसके आसपास काफी संख्या में दुकानें है। यहां पर अब केवल पैदल ही आना जाना पड़ रहा है। इसके अंदर काफी संख्या में शोरूम व कपड़ों सहित अन्य सामान की दुकानें भी खुली हुई हैं।
विज्ञापन


वर्जन
बाजारों में अतिक्रमण हटाने को लेकर कमेटी बनाई गई है। जल्द ही बाजारों में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। जिसमें नगर परिषद के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। जल्द ही स्थिति सामान्य कर दी जाएगी। - जयवीर, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें