फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नशे पर प्रहार, नागरिक अस्पताल के बाहर तोड़े अवैध खोखे और निर्माण

Tue, 31 Oct 2023 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के समक्ष बने खोखों को जेसीबी से हटाता नगर परिषद का कर्मी ।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश देने के बाद पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नागरिक अस्पताल के बाहर ग्रीन बेल्ट के साथ बने अवैध खोखों में नशा बिकने की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने पत्र जारी कर नगर परिषद अधिकारियोंअ को कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद ईओ अतर सिंह खनगवाल ने टीम सहित पहुंचकर जेसीबी के माध्यम से 20 अवैध खोखे व निर्माण तुड़वाए। इसके अतिरिक्त 50 मेडिकल स्टोर के सामने से काउंटर व अवैध होर्डिंग जब्त किए।

नागरिक अस्पताल के सामने ग्रीन बेल्ट में लोगों खोखे रख स्थायी कब्जा कर रहे हैं। इनमें लोगों ने अलग-अलग दुकानें खोल रखी हैं। नगर परिषद ईओ अतर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक जयवीर सहित अन्य कर्मचारी जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर शाम चार बजे नागरिक अस्पताल के सामने पहुंच गए और कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान डीएसपी जगत सिंह, शहर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार और पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने यहां पर बने खोखा मालिकों को आधे घंटे में सामान निकालने की चेतावनी दी और इसके बाद अवैध निर्माण तुड़वा दिए। नगर परिषद ने यहां पर लकड़ी, मेज, कुर्सी सहित अन्य सामान भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन


खाली जगहों पर बांस और लोहे की चद्दर से बना रखे थे खोखे

नागरिक अस्पताल के सामने ग्रीन बेल्ट की जगह लंबे समय से खाली पड़ी है। लोग यहां पर मकानों का मलबा डाला रहे हैं। कई कब्जा धारकों ने यहां पर शेड लगाकर पक्का निर्माण कर दिया। सूत्रों के अनुसार यह पर अवैध रूप से शराब व नशा बेचने का काम किया जाता है। इसके चलते यह कार्रवाई की गई। एक व्यक्ति ने कार्रवाई का विरोध किया। उक्त व्यक्ति ग्रीन बेल्ट को खुद की जमीन बताकर अवैध रूप से शेड डाल काम कर रहा था। बता दें कुछ समय पहले भी नगर परिषद की ओर से यहां पर शेड और खोखे हटवाए गए थे। इसके बाद फिर से लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया।


मुख्यमंत्री ने बीते दिन नागरिक अस्पताल का किया था दौरा, नशा पीड़ितों से की थी बातचीत
रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल नशा पीड़ितों के साथ बातचीत की थी और उनसे नशा बेचने वालों के बारे में भी जानकारी जुटाई थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए थे और नशा बेचने वालों के नाम भी लिखे थे। अब पुलिस उक्त आरोपियों को काबू करने में जुटी हुई है।

वर्जन
नागरिक अस्पताल के सामने ग्रीन बेल्ट में बने अवैध रूप से खोखों में नशा बेचने संबंधित शिकायत आई थी। जिसके बाद नगर परिषद की टीम को साथ लेकर कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई है। 20 के करीब खोखे हटवाए गए हैं। अन्य स्थानों पर भी अभियान चलाया जाएगा। - जगत सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर, सिरसा।
विज्ञापन


लोगों की ओर से अवैध रूप से यहां पर पक्का निर्माण किया गया है। जेसीबी से सभी शेड और खोखों को तोड़ा गया है। इसके अतिरिक्त अन्य स्थानों पर भी कब्जा व अतिक्रमण हटाने अभियान चलाया जाएगा। - अतर सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें