फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक हेल्थ कर्मियों ने किया रोड जाम का ऐलान

Sat, 12 Dec 2015 01:24 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज डिपो सिरसा प्रांगण में शुक्रवार को हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ ने सरकार की नई परिवहन नीति की प्रतियां जलाकर विरोध किया।
विज्ञापन


रोडवेज डिपो परिसर में शुक्रवार को आयोजित गेट मीटिंग की अध्यक्षता डिपो प्रधान मदन  लाल खोथ ने की जबकि  मंच का संचालन डिपो सचिव सुरजीत अरोड़ा ने किया।

गेट मीटिंग में सभी कर्मचारियों द्वारा हरियाणा सरकार के खिलाफ रोष  प्रदर्शन करते हुए रोडवेज की नई परिवहन नीति की कड़े शब्दों में निंदा की व प्रदेश  सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

राज्य कमेटी के आह्वान पर नई  परिवहन नीति की प्रतियां जलाई गई तथा हरियाणा रोडवेज सिरसा डिपो के कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगों के बारे में चिंता जाहिर की।
विज्ञापन


गेट मीटिंग के माध्यम से  महाप्रबंधक से कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगों का जल्दी से जल्दी समाधान करने की अपील की व पिछले दिनों में नगर परिषद के अंदर नगर परिषद के कर्मचारियों  के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।

इस मीटिंग में आत्मा राम सहारण जिला प्रधान, कर्मचारी महासंघ, सिरसा, लक्ष्मण दास  मनहर प्रांतीय उपप्रधान हरियाणा रोडवेज, राम कुमार चुरनियां डिपो प्रधान, भीम सिंह चक्कां डिपो प्रधान, गुरादित्ता कंबोज, रामानंद, पृथ्वी सिंह चौहान, चांद राम,  राजकुमार बैनीवाल, संत लाल नारंग, राजकुमार मौर्य, सरदीश टर्नर, देवेंद्र कुमार मुकुट बिहारी, शेर सिंह परिचालक, राजेंद्र सिंह चालक, कृष्ण लाल वाशिंग बॉय, संजय  वाल्मीकि एवं अन्य नेतागण मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें