फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे को लेकर किया प्रदर्शन

Fri, 20 Nov 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से किसानों की बर्बाद हुई फसल के मुआवजे, बिजली दरों में की बढ़ोतरी सहित अन्य मांगो को लेकर शुक्रवार को मंडी के उपतहसील कार्यालय में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


इस दौरान किसानों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। किसानों ने कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

राज कुमार शेखपुरिया ने कहा कि सफेद मक्खी के प्रकोप के कारण इस बार नरमा आदि की फसल बर्बाद हो गई जिस कारण किसान को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार एक तो फसल नहीं हुई वहीं दूसरी तरफ सरकार ने बिजली के रेट बढ़ा कर उन पर और बोझ डाल दिया।

इस मौके पर जसवंत सिंह पटवारी, सुरजीत सिंह देसू,रेशम सिंह जगमालवाली, इंद्र सिंह, बिंदर सिंह जगमालवाली, भोला सिंह, प्रीतम सिंह, गुदास सिंह आदि उपस्थित थे। वहीं दूसरी तरफ आप पार्टी के कार्यकताओं ने भी बिजली बिलों व अन्य मांगों को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें