फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजुआना व जमाल में किसानों का धरना, पुलिस ने नौ जगहों पर की नाकाबंदी

विज्ञापन
ओढां में किसानों को संबोधित करते कौर सिंह कुंडर। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
किसान संगठन कृषि संबंधी तीन अध्यादेशों के खिलाफ रविवार को सिरसा में दो जगहों पर प्रदर्शन करके तीन घंटे तक जाम लगाएंगे। किसान राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर दस पर पंजुआना गांव व दूसरी ओर चोपटा क्षेत्र में जमाल के पास धरना देंगे। ऐसे में पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के चलते जिला पुलिस ने नौ जगहों पर नाके लगाए हैं। ये नाके जमाल, चोपटा, ओढां, पंजुआना, एक साहुवाला, एक पन्नीवाला मोटा, एक हनुमान मंदिर और शहर के बाहर सरदूलगढ़ की ओर जाने वाले चौराहे व डिंग के पास लगाए गए हैं। इन नाकों पर जिले की पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। किसानों राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर दस पर पंजुआना व दूसरी ओर चोपटा क्षेत्र में जमाल के पास तीन घंटे तक सांकेतिक धरना देंगे। किसानों के आंदोलन के चलते सिरसा के डीआईजी अरुण सिंह ने शनिवार को पांच डीएसपी व 15 एसएचओ की बैठक ली। डीआईजी ने कानून व्यवस्था बनाए रखने व संयम से पुलिस अधिकारियों को अपनी ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं। शाम को डीआईजी ने पुलिस लाइन में सभी पुलिस कर्मचारियों को संबोधित किया कि यदि भीड़ में से कोई व्यंग्य करें या कटाक्ष करें तो भी पुलिस कर्मचारियों ने अपना संयम व धैर्य नहीं खोना। पुलिस कर्मचारी अपने कर्त्तव्य को ध्यान में रखकर ड्यूटी दें।
डिंग और ओढां के पास से रूट किया जाएगा डायवर्ट
सिरसा में आने वाले राहगीरों को कोई परेशानी नहीं होगी। पुलिस ने डिंग के पास नाका लगाया है, वहां से वाहन चालकों से पूछताछ करके ही आगे भेजा जाएगा और उन्हें रूट समझाया जाएगा। यदि किसी वाहन चालक ने डबवाली जाना है तो वह सिरसा से भरोखां से लिंक रोड से ओढां के पास राजमार्ग पर पहुंच सकता है। इसलिए पुलिस ने ओढां के पास नाका लगाकर वाहन चालकों को रूट समझाएगी। वहीं पंजाब के बठिंडा जाने के लिए सरदूलगढ़ रोड पर जाकर रोड़ी से पंजाब क्षेत्र में प्रवेश करके निर्धारित जगह पर पहुंच सकता है।
विज्ञापन

किसान अपना काम करेगा, प्रशासन अपना : भारूखेड़ा
हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह भारूखेड़ा ने हुंकार भरी कि इस प्रदर्शन में हजारों की तादाद में किसान पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि किसान अध्यादेशों के रोष स्वरूप हर हाल में राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित करेंगे। हम अपना काम करेंगे और प्रशासन अपना काम करे। भारूखेड़ा ने कहा कि अगर किसानों के हित के लिए मुकदमे या लाठीचार्ज भी सहना पड़ा तो इसके लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस का काम है। पुलिस कर्मचारी सौहार्दपूर्ण और अच्छे ढंग से अपनी ड्यूटी करेंगे।
- अरुण नेहरा, डीआईजी सिरसा।

मार्केट कमेटी सचिव को ज्ञापन सौंपते आढ़ती।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें