फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेशी लाल ने दिव्यांग को जूस पिला खत्म कराई भूख हड़ताल

Sun, 22 Jan 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
भ्‍ाूख्‍ा हड़ताल ख्‍ात्‍मम - फोटो : bureau
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर डीसी कार्यालय के समक्ष धरने और भूख हड़ताल पर बैठे दृष्टि बाधित स्कूल के दिव्यांग अध्यापकों, विद्यार्थियों ने रविवार दोपहर अपना धरना समाप्त कर दिया। कई दिन पहले कष्ट निवारण समिति की बैठक से इन्हें पुलिस ने घसीटकर बाहर निकाल दिया था। इस व्यवहार से आक्रोशित और अपनी मांगों को लेकर दिव्यांग अध्यापक धरने और भूख हड़ताल पर थे।
विज्ञापन


धरना समाप्त करवाने में जब प्रशासनिक अधिकारी शनिवार को विफल हो गए तो सिरसा सीआईडी इंचार्ज अजय शर्मा ने अपने तौर पर प्रयास शुरू किया और दिव्यांग अध्यापकों का भरोसा जीता। इसके बाद भाजपा की राष्ट्रीय अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रो. गणेशी लाल ने दिव्यांग अध्यापक सुरेश कुमार को जूस पिलाया और विश्वास दिलाया कि जो भी मांगें हैं, उन्हें पूरा कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आपके साथ अन्याय ईश्वर के साथ अन्याय करने के समान है, इसलिए ऐसा करने की कोई हिम्मत नहीं कर सकता। पीएम मोदी के होते हुए यह संभव नहीं, जिसने विकलांग शब्द को समाप्त कर दिव्यांग शब्द दिया।
विज्ञापन


शनिवार को दिव्यांग अध्यापकों की भूख हड़ताल और धरने को तीन दिन हो चुके थे। गणतंत्र दिवस से पहले धरना समाप्त कराने को लेकर जिला प्रशासन पर काफी दबाव आ गया। रात को बरसात के बीच प्रशासन की तरफ से बीडीपीओ अनुभव मेहता को धरना समाप्त कराने की जिम्मेवारी सौंपी गई।

अनुभव मेहता रात को धरनारत अध्यापकों के बीच पहुंचे और धरने का नेतृत्व कर रहे संगीत अध्यापक सुरेश कुमार से कहा कि प्रशासन ने दृष्टि बाधित स्कूल के प्राचार्य सूरज कुमार को छुट्टी पर भेज दिया है। मांगों के संबंध में एक कमेटी गठित की गई है, जिसमें दो गैर सरकारी लोग शामिल किए गए हैं।

इसलिए धरना समाप्त कर दो। संगीत अध्यापक सुरेश कुमार ने अधिकारियों से कहा कि जब तक प्राचार्य को सस्पेंड और मांगों को पूरा करने का डीसी की ओर से विश्वास नहीं दिलाया जाता, तब तक धरना समाप्त नहीं होगा। प्रशासन का प्रयास सिरे नहीं चढ़ने से रातभर धरनारत अध्यापक बरसात में भीगते रहे।

रविवार सुबह सिरसा सीआईडी इंचार्ज इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने अपने तौर पर प्रयास शुरू किए। प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर भाजपा नेताओं से बातचीत के बाद उन्होंने धरनारत संगीत अध्यापक सुरेश कुमार तक अपना संदेश पहुंचाया।

सीआईडी इंचार्ज अजय शर्मा उनका भरोसा जीतने में सफल हो गए। इसके बाद धरनारत दिव्यांग अध्यापकों के बीच रविवार दोपहर भाजपा की राष्ट्रीय अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रो. गणेशी लाल पहुंचे और कहा कि मांगों के संबंध में डीसी ने एक कमेटी गठित कर दी है।

आप जो मांगें लिखकर देंगे, उसे मैं स्वयं सीपीएस बख्शीश सिंह, कमल गुप्ता को भेज दूंगा। दिव्यांग अध्यापकों ने प्रो. गणेशी लाल से कहा कि दृष्टि बाधित स्कूल को 12वीं तक किया जाए। इससे दिव्यांग लड़कियों को काफी फायदा होगा। इसके जवाब में प्रो. गणेशी लाल ने कहा कि सरकार को इस मांग को पूरा करने में खुशी होगी। इसके बाद प्रो. गणेशीलाल ने धरनारत संगीत अध्यापक सुरेश कुमार को जूस पिलाकर धरना समाप्त करवाया। उन्होंने सीआईडी इंचार्ज अजय शर्मा से कहा कि आप जैसा सुलझा इंसान ही इन लोगों का विश्वास जीत सकता था।

ये मांगें होंगी पूरी
दृष्टि बाधित विद्यालय में कार्यरत अनुबंध कर्मचारियों को डीसी रेट के अनुसार वेतन दिया जाए। कर्मचारियों को नियमित करना, नौ महीने से लंबित पड़ा वेतन जारी करने वाली मांग जल्द पूरी होने की आस जगी है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें