फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन : महिलाओं ने संभाली दो जगह धरनों की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में सोमवार को पक्का मोर्चा धरनास्थल और भावदीन टोल प्लाजा पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों जगहों पर महिलाओं ने एक दिन के लिए धरनों की कमान संभाली। महिलाओं ने दोपहर एक बजे एसडीएम जयवीर यादव को ज्ञापन सौंपा और तीनों कृषि कानून रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे शहीद भगत सिंह स्टेडियम में किसान आंदोलन के तहत चल रहे पक्का मोर्चा के धरने पर महिलाएं पहुंचीं। मंच संचालन महिलाओं ने किया। इस मौके पर दर्शन कौर, दविंद्र कौर, गुरप्रीत कौर, भजन कौर, हरदेव कौर, शिंद्र कौर व हरिंद्र कौर ने कहा कि महिला को किसी समय में अबला कहा जाता था, लेकिन महिलाएं अब अबला नहीं रही हैं। महिलाओं ने हर क्षेत्र में आज अपनी अलग पहचान बनाई है। फिर चाहे वो खेल का क्षेत्र हो, किसानी हो, अंतरिक्ष का हो, परिवहन का हो, शिक्षा का हो, स्वास्थ्य का हो या कोई अन्य। किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए महिला वक्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार तीनों कानून वापस नहीं लेती, वे मोर्चे पर डटी रहेंगी।
दोपहर एक बजे बाबा भूमणशाह चौक पर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
धरना स्थल से महिलाओं व किसानों का जत्था बाबा भूमणशाह चौक की ओर चल पड़ा। चौक पर पहले ही पुलिस तैनात की गई थी। एसडीएम जयवीर यादव भी पहुंच गए। महिलाओं ने एसडीएम को तीन कृषि कानून रद्द करने का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महिलाओं ने नारेबाजी भी की। इसके बाद महिलाओं व किसानों का जत्था हलोपा विधायक कांडा के कार्यालय की ओर चल पड़ा। महिलाओं व किसानों ने हिसारिया बाजार स्थित विधायक के कार्यालय में जिला प्रधान को अविश्वास प्रस्ताव के दौरान भाजपा व जजपा सरकार के खिलाफ वोटिंग के लिए ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कहा कि यदि विधायक ने सरकार के खिलाफ वोटिंग न की तो विधायक का भी विरोध किया जाएगा। इस मौके पर लक्खा अलीकां, गुरदीप बाबा, हैप्पी रानियां, गुरमंगत सिंह, चंद औलख, दलजीत रंगा, वेद चामल, नायब सिंह, तरलोचन सिंह, कृष्ण सहारण मौजूद थे।
विज्ञापन

भावदीन टोल प्लाजा पर महिलाओं को किया सम्मानित
सोमवार को भावदीन टोल प्लाजा पर किसान आंदोलन धरना स्थल पर महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा पास लगते पंजाब से गांव नाहरा से महिलाएं भी टोल प्लाजा पर पहुंची हुई थीं। सिकंदरपुर से पूर्व सरपंच रामचंद ने महिलाओं का आभार व्यक्त किया। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के राज्य कमेटी सदस्य बलबीर कौर गांधी ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि आज महिला पुरुषों से हर कार्य में आगे हैं। कृषि कानूनों को लेकर बलबीर कौर गांधी ने कहा कि यह तीनों कृषि कानून लागू होने पर किसान ही नहीं बल्कि गरीब व आमजन को भी बहुत परेशानी होगी। अंत में सभी महिलाओं को पीले दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया।
आज शहीद ऊधम सिंह पार्क में एकत्र होंगे किसान व मजदूर
संयुक्त किसान मोर्चा की अपील पर मंगलवार को सुबह दस बजे सिरसा जिला के सभी किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी व छात्र संगठन शहीद ऊधम सिंह पार्क सुरखाब चौक पर इकट्ठे होकर सिरसा के विधायक गोपाल कांडा के कार्यालय हिसारिया बाजार में ज्ञापन देंगे। रानियां के विधायक चौधरी रणजीत सिंह, कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला व डबवाली के विधायक अमित सिहाग को भी फैक्स के जरिए ज्ञापन दिया जाएगा, ताकि अविश्वास प्रस्ताव में भाजपा और जेजेपी सरकार के खिलाफ वोट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें