फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 मिड-डे मील वर्कर्स ने घूंघट का किया त्याग

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पन्नीवाला मोटा में सोमवार को महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 11 मिड-डे मील वर्कर्स ने घूंघट का त्याग किया। घूंघट का त्याग करने वाली वर्कर्स की आयु 35 से 55 वर्ष की है, जिसमें कईयों के पौत्र भी हैं।
विज्ञापन

इस दौरान जीएसएसएस पन्नीवाला मोटा की ममता, सावित्री, कमला, सोमा, जीजीपीएस की संतोष, सावित्री, जीएसएच की सुमन, कृष्णा, जीपीएस की सावित्री, गुड्डी, कृष्णा ने घूंघट न ओढ़ने का संकल्प लिया। छात्राओं के बीच इन मिड-डे मील वर्कर ने कहा कि आज महिला दिवस पर वे घूंघट का त्याग करती हैं।
वर्कर कमला ने कहा कि हम काम भी करें और घूंघट भी निकालें। घूंघट उन पुुरुषों को ओढ़ना चाहिए जो काम नहीं करते और ताश खेलते रहते हैं। इसलिए हम अब घूंघट नहीं निकालेंगी। वर्कर्स ने छात्राओं को घूंघट न निकालने के लिए प्रेरित किया। साथ ही स्कूल में मुख्यातिथि डॉ. सीमा कंबोज ने भी छात्राओं को प्रेरणा दी।
विज्ञापन

घूंघट न निकालकर महिलाओं ने दी प्रेरणा : प्रिंसिपल
जीएसएसएस के प्रिंसिपल करतार सिंह ने बताया कि महिला दिवस पर स्कूल में एमए हिंदी और इतिहास में 78 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली छात्रा रिंकल और पूनम को सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में चार स्कूलों की करीब 11 मिड-डे मील वर्कर्स ने घूंघट का त्याग किया। वर्कर्स ने छात्राओं को भी शादी के बाद घूंघट न निकालने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल का कहना है कि क्षेत्र में महिलाएं शादी के बाद जब भी घर से बाहर जाती हैं तो वे घूंघट निकालकर जाती हैं। हालांकि अधिकांश जगहों पर महिलाएं अब जागरूक हो गई हैं। महिलाओं ने घूंघट न निकालने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें