फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गांव पक्का शहीदां में कचरा शेड का विरोध

Fri, 14 Aug 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। उपमंडल के गांव पक्का शहीदां में बन रहे कचरा शेड का ग्रामीणों ने विरोध किया है। उन्होंने कालांवाली में आयोजित समाधान शिविर के दौरान उपमंडल अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपकर निर्माण रुकवाने की मांग की। ग्रामीणों ने कचरा शेड का स्थान बदलने की भी गुहार लगाई।
विज्ञापन

मनमोहन सिंह सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि गेहलेवाला रोड पर पंचायत की जमीन पर शेड बनाया जा रहा है। प्रस्तावित स्थान के आसपास बाबा कृष्ण मुनि का डेरा, गुरुद्वारा और कई ढाणियां स्थित हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि आबादी के नजदीक कचरा जमा होने से दुर्गंध फैलेगी और बीमारियां बढ़ेंगी।
इससे श्रद्धालुओं और अन्य लोगों को असुविधा होगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच करवाकर कचरा शेड को उचित स्थान पर बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि पंचायत के पास कुछ दूरी पर अन्य जमीन भी उपलब्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें