फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नानुआना रोड पर गंदा पानी जमा होने से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Thu, 01 Oct 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रानियां।  नानुआना रोड़ जाम लगाकर प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
फोटो 29
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। नानुआना रोड पर स्टेडियम के समीप गंदा पानी जमा होने से परेशान वार्ड नंबर 7 और 8 के लोगों ने वीरवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने पब्लिक हेल्थ विभाग और नगर पालिका के खिलाफ आवाज उठाई। सड़क पर जमा पानी की निकासी और सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।
स्थानीय निवासियों जगतार, बलजीत और नानक सिंह ने बताया कि यह समस्या करीब एक वर्ष से बनी हुई है। क्षेत्र के पांच-छह घरों के गंदे पानी की उचित निकासी नहीं है। इस कारण पानी सड़क पर जमा हो जाता है। सीवरेज ओवरफ्लो होने से भी गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है।
विज्ञापन

लंबे समय तक पानी जमा रहने से राहगीरों और आसपास के परिवारों को परेशानी होती है। इससे इलाके में बदबू का वातावरण भी बना रहता है। लोगों ने संबंधित विभागों से इस समस्या का स्थायी समाधान मांगा।
विज्ञापन

सचिव ने दिया समाधान का आश्वासन
प्रदर्शन की सूचना मिलने पर नगर पालिका रानियां के सचिव विक्रमजीत मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी। सचिव ने मौके की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लोगों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया। सचिव ने कहा कि पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर गंदे पानी की निकासी व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें