फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने किया भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद। शहर में एक किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का मंगलवार को पुलिस ने भंडाफोड़ किया। डीएसपी ट्रैफिक सिरसा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति व महिला आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने एक कर्मचारी को बोगस ग्राहक बनाकर उक्त मकान में भेजा था।
विज्ञापन








पुलिस को गुप्तचर से सूचना मिली थी कि बस अड्डा के पीछे वाली गली में एक मकान में देह व्यापार चल रहा है। वार्ड 14 ऐलनाबाद निवासी सोनू ने यह मकान किराये पर ले रखा है। सूचना के आधार पर डीएसपी ट्रैफिक सिरसा संजीव कुमार ऐलनाबाद पहुंचे। इसके बाद एक टीम का गठन किया गया।

टीम में शामिल मुख्य सिपाही रतन सिंह को बोगस ग्राहक बनाकर उक्त मकान में भेजा गया। रतन सिंह ने मकान में पहुंचकर 500 रुपये का नोट सोनू देकर सौदा तय किया। सोने ने रुपये लेकर महिला की व्यवस्था करने की बात कही तो, पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। टीम ने उसके पास से 500 रुपये का नोट बरामद कर मकान की तलाशी लेनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान कमरे में एक व्यक्ति व महिला आपत्तिजनक स्थिति में मिले। जांच अधिकारी प्रगट सिंह ने बताया कि आरोपी व्यक्ति गांव बनवाला निवासी प्रभु व महिला नोहर राजस्थान की रहने वाली है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी सोनू बाहर से महिलाओं व युवतियों को बुलाकर देह व्यापार का धंधा करता था। तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें