सिरसा। आईएमए की हड़ताल को दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। राजस्थान के लालसोट शहर में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के मामले में हड़ताल का फैसला लिया गया लेकिन बाद में टाल दिया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. आशीष खुराना ने बताया कि जयपुर से आईएमए से मिली जानकारी के अनुसार दो दिन के आईएमए ने आंदोलन को दो दिन के लिए स्थगित कर दिया है।
डॉ. आशीष खुराना ने बताया कि शनिवार को जिला मुख्यालय के निजी अस्पतालों के चिकित्सकों ने जांच के दौरान इलाज के दौरान प्रसूता की मौत के मामले में महिला चिकित्सक के खिलाफ दर्ज किए गए मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर हड़ताल की घोषणा की थी। इस संबंध में आईएमए हाउस में चिकित्सकों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान राजस्थान आईएमए से संपर्क करने पर यह हड़ताल दो दिन के लिए स्थगित कर दी गई। राजस्थान सरकार ने इस संबंध में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में रात ढाई बजे बैठक कर मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके चलते आईएमए ने अपने आंदोलन को दो दिन के लिए स्थगित कर दिया है। आईएमए हाउस में बैठक के दौरान डॉ. एसपी शर्मा, डॉ. आशीष पारीक, डॉ. जीके अग्रवाल, डॉ. शैलेंद्र मेहता, डॉ. सुदीप मुंजाल, डॉ. प्रोमिला बंसल, डॉ. कविता सहगल, डॉ. जूही चावला सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।