फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एडिशनल अनाज मंडी बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में, खुला टेंडर

Thu, 14 Sep 2023 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के बाहर एडिशनल अनाज मंडी बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। इसके लिए मुख्यालय स्तर पर टेंडर ओपन कर दिया गया है। अधिकारियों की माने तो जल्द ही प्रक्रिया पूरी करके एजेंसी को वर्कआर्डर जारी कर दिया जाएगा। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से यह काम दो चरणों में करवाया जाएगा।

शहर से बाहर चत्तरगढ़पट्टी क्षेत्र में बाईपास रोड के साथ 56.63 एकड़ में नई एडिशनल अनाज मंडी बनाई जानी है। इसमें 33.63 एकड़ में एडिशनल अनाज मंडी, 10.26 एकड़ में सब्जी मंडी और 7.71 एकड़ में लक्कड़ मंडी तैयार होगी। 5.04 एकड़ रिजर्व रखा गया है। मंडी तैयार करने के लिए मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से पहले चरण में 31 एकड़ में विकास कार्य करवाया जाएगा। इसमें मंडी के शेड, सड़क, अनाज रखने के लिए बेड सहित अन्य निर्माण करवाया जाएगा। हालांकि मंडी में दुकानों का निर्माण आढ़तियों की ओर से ही करवाया जाना है। दूसरे चरण में शेष रहने वाली करीब 25 एकड़ में निर्माण कार्य कराया जाएगा। बोर्ड ने इसका एस्टीमेट बनाकर हेड ऑफिस पंचकूला भेज दिया है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर कुल लागत 124.81 करोड़ रुपये आएगी।
विज्ञापन



बॉक्स
वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा
बता दें कि सीएम मनोहरलाल ने 20 जुलाई 2017 को सिरसा में अनाज मंडी व सब्जी मंडी को शहर से बाहर स्थापित करने की घोषणा की थी। बाद में अनाज मंडी, सब्जी मंडी के साथ लक्कड़ मंडी को भी जोड़ दिया गया, ताकि किसानों को एक ही जगह पर सभी सुविधाएं हासिल हो सकें। इसके साथ ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी बाधित न हो। वर्तमान में नेजाडेला के आसपास जगह को चिह्नित किया गया है। यहां तीनों मंडियों के निर्माण के लिए समुचित जगह भी है और यहीं से सिरसा को बाइपास भी निकलता है। इसके साथ ही चत्तरगढ़पट्टी के रास्ते यह सिरसा शहर के भी नजदीक है।



रजिस्ट्री करवा मार्केटिंग बोर्ड ने जमीन पर लिया कब्जा

मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से करीब दो वर्ष पहले चत्तरगढ़पट्टी क्षेत्र में 56 एकड़ की जगह का चयन किया गया था। इसमें मीरपुर, झोपड़ा, नेजाडेला और चत्तरगढ़पट्टी की जमीन को प्रशासन ने खरीदा। ऐसे में अब इस जमीन की रजिस्ट्री करवाने के बाद मार्केटिंग बोर्ड ने पूर्व में उसका कब्जा ले लिया है।


बॉक्स
अनाज मंडी में 207 व सब्जी मंडी में बनेंगी 100 दुकानें

नई एडिशनल अनाज मंडी में आढ़तियों के लिए 207 दुकानें बनाई जाएंगी। इसमें खुली जगह और बड़े शेड होने से किसानों और आढ़तियों को लाभ मिलेगा। सब्जी मंडी में 17 बूथ और 100 दुकानें बनाई जाएंगी। लक्कड़ मंडी में 18 बड़े बूथ बनाए जाएंगे। इसके लिए मार्केटिंग बोर्ड की ओर से पहले ही नक्शा तैयार कर मुख्यालय में भेजा गया था। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



वर्जन

एडिशनल अनाज मंडी का निर्माण कार्य दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में 31 एकड़ में निर्माण कार्य करवाया जाएगा। इसमें सड़कें, सब्जी मंडी व एडिशनल अनाज मंडी के कुछ हिस्से का निर्माण करवाया जाना है। इसके लिए 124.81 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय में भेजा गया है। इसका टेंडर ओपन हो चुका है। बड़ा प्रोजेक्ट होने के कारण एजेंसी के साथ मुख्यालय स्तर पर नेगोसिएशन किया जाना बाकी है। नेगोसिएशन फाइनल होती ही एजेंसी को वर्कआर्डर जारी हो जाएगा। - वीरेंद्र मेहता, सचिव, मार्किट कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें