फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कर्मचारियों की सुरक्षा किट और महिला शौचालय संबंधी समस्या

विज्ञापन
रानियां।  एसडीओ के खिलाफ नारेबाजी करते कर्मचारी। संघ
विज्ञापन
रानियां। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के रानियां उप मंडल कार्यालय में बुधवार को सर्व कर्मचारी संघ की मासिक बैठक हुई। इस दौरान सभी कर्मचारियों व संघ पदाधिकारियों ने निगम के उपमंडल अधिकारी की मनमानी से किए गए तबादलों, कर्मचारियों की सुरक्षा किट और महिला शौचालय संबंधी अन्य कई मुख्य मुद्दों पर सर्व कर्मचारी संघ ने निगम के एसडीओ के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर कर्मचारियों ने उपमंडल अधिकारी को चेतावनी देते हुए समझाया कि वह अपने मनमानी रवैया को बदलें और जिन कर्मचारियों के तबादले इधर उधर किए हैं उन्हें कर्मचारियों की सुरक्षा व सावधानियां को ध्यान रखते हुए रोका जाए। उन्होंने कहा कि बीते दिन एसडीओ रानियां ने करीब चार कर्मचारियों के तबादले कर दिए और अपनी मनमानी करते हुए उनकी लाइनों को भी बदल दिया।
कई सालों से इस लाइन पर काम कर रहे पुराने कर्मचारियों को इन लाइनों की बेहतर जानकारी थी लेकिन लाइन व ड्यूटी बदल देने के कारण कर्मचारियों को नई लाइनों की जानकारी नहीं है। इससे नए कर्मचारियों को लाइनों की कमियों व खतरनाक स्पॉट का पता न होने से करंट या बिजली संबंधी अन्य जानी नुकसान तक का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

संघ पदाधिकारियों ने बताया कि निगम के एसडीओ ने अपनी मनमानी के चलते कर्मचारियों की ड्यूटी बदल दी। इससे कर्मचारियों में रोष बना हुआ है और सभी कर्मचारियों ने बैठक कर चेतावनी दी गई है कि उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो वे अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे। इस मौके पर कार्यकारिणी के प्रदेश उप प्रधान बाबूलाल, वरिष्ठ सलाहकार सुरजीत सिंह बेदी, यूनिट प्रधान सब अर्बन गुलबाग सिंह, सर्किल सचिव मदन कंबोज, सब यूनिट प्रधान ज्वाला सिंह, सब यूनिट सचिव सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें