फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: धार्मिक संस्थाओं और शराब ठेकों के आसपास अवैध होर्डिंग का धंधा

Thu, 09 Apr 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सालासर मंदिर के पास अवैध रूप से लगाए गए विज्ञापन। संवाद 
विज्ञापन
- मंदिरों के पास होर्डिंग लगाकर अवैध कमाई जारी, शहर की सरकारी साइटों से हटाए विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो - 38 , 39

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक जगहों और धार्मिक संस्थाओं के आसपास अवैध होर्डिंग का धंधा बढ़ता जा रहा है। शराब ठेकों, मंदिरों और पार्कों के आसपास बड़े पैमाने पर होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। इसको लेकर नगर परिषद ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बुधवार को शहर की सभी सरकारी साइटों पर लगे अवैध होर्डिंग व बैनर को हटा दिया गया है। टीम शहर में अवैध होर्डिंग हटाती नजर आई लेकिन मंदिरों से मुख्य बाजारों में अवैध होर्डिंग लगे रहे। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में पार्क और ग्रीन बेल्ट तक अवैध होर्डिंगों की चपेट में आ गए हैं जिससे शहर के सुंदरीकरण और हरियाली पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरकारी साइट के बाद अब निजी साइटों का नंबर
नगर परिषद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अवैध होर्डिंगों को हटाने की कार्रवाई की है। सरकारी साइटों के बाद वीरवार को निजी साइटों पर कार्रवाई होगी। पहले शहर के मुख्य बाजारों व आसपास के क्षेत्र से होर्डिंग बैनर हटाए जाएंगे। उसके बाद अवैध रूप से यूनिपोल लगाकर विज्ञापन लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं, नोटिस देने को लेकर भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परिषद के अधिकारी शहर में निरीक्षण कर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंगों की पहचान कर रहे हैं। संबंधित व्यवसायियों व संस्थाओं को नोटिस जारी किए जाएंगे।
कानूनी कार्रवाई करेगा विभाग
नगर परिषद के अधिकारी चेतावनी दे रहे हैं कि भविष्य में शहर के किसी भी धार्मिक स्थल, शराब ठेके, पार्क या सार्वजनिक स्थल पर बिना अनुमति होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पहल से शहर की सुंदरता और सार्वजनिक जगहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


कोट्स
अवैध होर्डिंग हटाने के लिए टीम लगी हुई है। सभी सरकारी साइटों को खाली करवा दिया गया है। शहर में जहां भी बिना अनुमति के विज्ञापन लगे हैं सभी को हटाया जाएगा। इंजीनियरिंग विंग की ओर से नोटिस व अन्य कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-जयवीर सिंह, सीएसआई नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें