फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बुजुर्ग की हत्या के मामले में दो नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Apr 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने आरोपी नाबालिगों को भेजा बाल सुधार गृह, चार अप्रैल को गांव कुरंगावाली में हुई थी हत्या
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

रोड़ी। गांव कुरंगावाली में चार अप्रैल को बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जगपाल व जगजीत सिंह को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जबकि दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह अंबाला व करनाल भेजा गया है।



थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि मृतक लीला सिंह के बेटे हरदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह प्राइवेट बस चालक है। गांव के शंभू ने उससे एक हजार रुपये उधार मांगे थे लेकिन वह उसे रुपये नहीं दे सका। इसी बात को लेकर शंभू ने उसके प्रति रंजिश पाल ली।
विज्ञापन

हरदीप ने शिकायत में बताया है कि 4 अप्रैल की रात साढ़े 10 बजे शंभू अपने चार-पांच साथियों के साथ दीवार फांदकर उसके घर में घुस गया। उस समय घर के आंगन में उसके बुजुर्ग पिता लीला सिंह सोए हुए थे। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से उन पर हमला कर हत्या कर दी। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य बाहर आए तो हमलावरों ने उसके 24 वर्षीय भाई गुरदीप सिंह को भी पकड़ लिया और धारदार हथियारों से हमला किया गया जिससे गुरदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

एसपी दीपक सहारन ने घटना के तुरंत बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपी जगपाल निवासी गांव कुरंगावाली, जगजीत सिंह उर्फ जग्गी निवासी गांव झोरड़रोही व दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें