फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किल्लत :गुरुग्राम में तैयार हो रहीं नई बसों के चेसिस से निकालकर लाए 21 टायर

Sun, 15 Nov 2026 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
- नए टायरों की खरीद पर संकट, हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक न होने से गहराया मामला
विज्ञापन

- असुरक्षित टायरों पर भड़के चालक, अब बस चलाने से पहले मांगने लगे फिटनेस प्रमाण पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा रोडवेज के सिरसा डिपो में टायरों की भारी किल्लत है। इस समस्या से निपटने के लिए विभाग को गुरुग्राम कार्यशाला से टायर लाने पड़े हैं। गुरुग्राम में तैयार हो रही सिरसा डिपो की 10 नई बसों के चेसिस से 21 टायर निकाले गए। इन टायरों को पुरानी बसों के अगले हिस्सों में लगाकर रूटों पर भेजा गया है।
सिरसा डिपो में डबवाली सब-डिपो सहित कुल 231 बसें शामिल हैं। इनमें 199 रोडवेज की अपनी बसें और 32 किलोमीटर स्कीम की बसें हैं। नए टायरों की खरीद हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक न होने के कारण अटकी हुई है।
विज्ञापन

रोडवेज साझा मोर्चे के अनुसार, टायरों के अभाव में डिपो की 21 बसें ब्रेक डाउन हो चुकी हैं। मुख्यालय के निर्देश पर डिपो की एक टीम गुरुग्राम से 21 टायर लेकर आई थी। इन टायरों को लगाए हुए एक माह से अधिक समय बीत चुका है।
रोडवेज कर्मियों के मुताबिक, एक बस में नए टायरों की जोड़ी औसतन दो माह ही चलती है। ऐसे में अब ये टायर भी खत्म होने की कगार पर पहुंच गए हैं। जीएम डिपो सिरसा अजय दलाल ने बताया कि मुख्यालय के निर्देशानुसार वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर बसों में टायर बदलवाकर उन्हें रूटों पर भेजा जा रहा है। अजय दलाल के अनुसार, डिपो की अभी तक सिर्फ 10 बसें ही खड़ी हुई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यूनियन के नेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
यात्रियों की बढ़ी परेशानी
21 बसों के पहिये थमने से यात्री सुविधाओं और डिपो के राजस्व पर सीधा असर पड़ा है। बसों की कमी के कारण लंबे और ग्रामीण रूटों पर बसों के फेरे कम होने की आशंका है। ऐलनाबाद, रानियां, कालांवाली, नाथूसरी चौपटा और डबवाली से जुड़े रूट प्रभावित होंगे। सुबह और शाम के व्यस्त समय में ग्रामीण क्षेत्रों से शहर आने वाले यात्रियों को दिक्कत हो रही है। छात्रों, कर्मचारियों और आम यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। कई यात्रियों को ओवरलोड बसों में सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
चालकों ने मांगा फिटनेस प्रमाण पत्र
रोडवेज कर्मचारी महासंघ से जुड़े पृथ्वी सिंह चाहर ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि डिपो की कई अन्य बसों में बेहद पुराने और घिसे हुए टायर इस्तेमाल हो रहे हैं। इससे यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बीच रास्ते में टायर फटने या बस खराब होने के डर से अब चालकों ने मोर्चा खोल दिया है। चालक बस को रूट पर ले जाने से पहले वर्कशॉप से फिटनेस प्रमाण पत्र मांग रहे हैं। प्रमाण पत्र न मिलने पर वे बस चलाने से इन्कार करने की चेतावनी दे रहे हैं। दूसरी ओर, वर्कशॉप सुपरवाइजर भी टायरों की खराब स्थिति के कारण सर्टिफिकेट जारी नहीं कर रहे हैं।
कोट्स
सरकार और परिवहन विभाग की लापरवाही के कारण आज नई बसों से टायर खोलने की नौबत आ गई है। घिसे हुए टायरों के साथ बसें चलाना यात्रियों और चालकों की जान से सीधा खिलवाड़ है। जब तक वर्कशॉप से लिखित फिटनेस प्रमाण पत्र और सुरक्षित टायर उपलब्ध नहीं करवाए जाते, चालक जोखिम उठाकर बसें नहीं चलाएंगे। सरकार को तुरंत एचपीपीसी की बैठक बुलाकर नए टायरों की खरीद करनी चाहिए।
विज्ञापन

- पृथ्वी सिंह चाहर डिपो प्रधान, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन
वर्जन
मुख्यालय के निर्देशानुसार टायरों की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। प्राथमिकता के आधार पर बसों में टायर बदलवाकर उन्हें रूटों पर भेजा जा रहा है ताकि आमजन व यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं उन्होंने बताया कि डिपो की अभी तक सिर्फ 10 बसें ही खड़ी हुईं। यूनियन के नेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
- अजय दलाल, जीएम डिपो सिर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें