फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मिनी बाईपास पर पाइपलाइन निर्माण से परेशानी, सड़क धंसने की आशंका

Sat, 18 Jul 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ऐलनाबाद। लोग अपना विरोध जताते हुए। ग्रामीण 
विज्ञापन
तलवाड़ा रोड से हनुमानगढ़ रोड तक बन रहे मिनी बाईपास पर हो रहा पाइपलाइन का निर्माण
विज्ञापन

फोटो 17
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। शहर के तलवाड़ा रोड से हनुमानगढ़ रोड तक बन रहे मिनी बाईपास पर पाइपलाइन निर्माण से स्थानीय लोग परेशान हैं। बरसाती पानी निकासी के लिए डाली जा रही पाइपलाइन के कार्य से कई घरों के सीवरेज और पेयजल कनेक्शन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वार्डवासियों ने निर्माण कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताई है।
देवीलाल सुढ़ा, सुरेंद्र मौर्य और अन्य लोगों ने शनिवार को बताया कि पाइपलाइन बिछाने के लिए आरसीसी सड़क तोड़ी गई है। गड्ढों की भराई में सड़क से निकला मलबा और बड़े पत्थर ही दोबारा डाले जा रहे हैं। इससे मिट्टी की पकड़ कमजोर होने की आशंका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भविष्य में सड़क धंसने और गहरे गड्ढे बनने की समस्या पैदा हो सकती है। वार्डवासियों ने पार्षद सुभाष प्रेमी को मौके पर बुलाकर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने पाइपलाइन की भराई और सड़क निर्माण मानकों के अनुसार कराने की मांग की।
विज्ञापन


निर्माण में लापरवाही के आरोप
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका बाहरी ठेकेदारों को कार्य सौंप देती है। ठेकेदार मौके पर मौजूद रहकर निर्माण की गुणवत्ता की निगरानी नहीं करते। इसके कारण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है और लोगों को परेशानी हो रही है। वार्डवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण स्थल पर करीब 16 वर्ष के नाबालिग बच्चों से मजदूरी करवाई जा रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें