फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीडीएलयू के आठ प्रोफेसरों की परिवीक्षा अवधि हुई पूरी

विज्ञापन
सिरसा। कुलपति प्रो विजय कुमार व अन्य ​शिक्षक सीडीएलयू का कैलेंडर जारी करते हुए। प्रवक्ता 
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार एवं कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार ने वीरवार को कुलपति कार्यालय में वर्ष 2026 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर कुलपति की ओर से विश्वविद्यालय के आठ सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि पूरा होने पर पुष्टिकरण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन




कुलपति प्रो. विजय कुमार ने सभी सहायक प्राध्यापकों को बधाई देते हुए उन्हें शिक्षण, शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपने शिक्षकों से उच्च शैक्षणिक मानकों और नैतिक मूल्यों की अपेक्षा करता है। कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार ने भी सभी सहायक प्राध्यापकों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक वातावरण के बारे में जानकारी दी।



इस अवसर पर सभी सहायक प्राध्यापकों ने विश्वविद्यालय प्रशासन, कुलपति एवं कुलसचिव का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। पत्र लेने वालों में वनस्पति विज्ञान डॉ. ज्योति रानी, रसायन विज्ञान डॉ. सुरेश कुमार, कम्प्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी सुमन देवी, हिंदी डॉ. जसबीर सिंह , इतिहास एवं पुरातत्व डॉ. नीलम रानी, पंजाबी गुरसाहिब सिंह, संस्कृत डॉ. राकेश कुमार व प्राणी विज्ञान डॉ. हरकृष्ण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें