फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सिरसा में प्रियंका का रोड शो, प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

Fri, 24 May 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सिरसा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी कुमारी सैलजा के समर्थन में वीरवार को प्रियंका गांधी ने सिरसा में रोड शो किया। चुनाव प्रचार थमने से कुछ घंटे पहले हुए इस रोड शो में कांग्रेस ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान भले ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह व रणदीप सिंह सुरजेवाला नहीं आए लेकिन हुड्डा गुट से विधायक अमित सिहाग व उनके पिता डॉ. केवी सिंह मौजूद रहे। वहीं एसआरके गुट से किरण चौधरी स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी के साथ रोड शो में विशेष रूप से मौजूद रहीं।
प्रियंका गांधी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा के खिलाफ लहर है। पूरे देश भर में अंडर करंट है। लोग इस मोदी सरकार से थक गए हैं जो सता की राजनीति के लिए कुछ भी कर सकती है। भाजपा जनता को नकराने वाली राजनीति करती है। देश में इनके शासन में बेरोजगारी बहुत हो गई है, महंगाई चरम पर है। लोग थक चुके है। अब बदलाव आएगा।
विज्ञापन

प्रियंका का रोड शो श्री श्याम बगीची से शुरू होकर आंबेडकर चौक तक पहुंचा। रोड शो को सांगवान चौक तक पहुंचना था लेकिन समय की कमी और व्यस्तता के कारण प्रियंका ने कुछ दूरी पहले ही समाप्त कर दिया।
40 मिनट के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
रोड शो में शामिल होने के लिए सुबह आठ बजे से ही कार्यकर्ता डबवाली, कालांवाली, ऐलनाबाद, रानियां, फतेहाबाद सहित सभी नौ विधानसभाओं से बड़ी संख्या में पहुंच गए थे। कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा थामे उत्साह से लबरेज दिखे। जनता भवन रोड पर पार्टी कार्यकर्ता और सिर्फ पार्टी के झंडे ही नजर आ रहे थे। बस सोनिया, राहुल, प्रियंका और कांग्रेस जिंदाबाद के नारे सुनाई दे रहा था। कुमारी सैलजा जिंदाबाद, हम तुम्हारे साथ हैं। ऐसे में हर जगह हर चौक पर फूलों की वर्षों कार्यकर्ताओं ने की और कार्यकर्ताओं का अभिवादन और सम्मान प्रियंका गांधी ने दिल से लिया। 40 मिनट के रोड शो में जनसैलाब देखने को मिला। कांग्रेस पार्टी ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान विधायक अमित सिहाग, विधायक शीशपाल केहरवाला, वीरभान मेहता, निशान सिंह, राजन मेहता, पवन बैनीवाल, भरत बैनीवाल, संतोष बैनीवाल, अमीर चंद्र चावला, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें