फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: निजी स्कूलों के निरीक्षण में अलमारियों में मिलीं निजी प्रकाशकों की पुस्तकें

Thu, 09 Apr 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की टीम निजी स्कूल में जांच करते हुए। विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशों पर जिलेभर में निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर नजर रखने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूलों का निरीक्षण किया। इस अभियान के तहत कई स्कूलों में नियमों की अनदेखी और अनियमितताएं सामने आईं।
डीईईओ ने खाजखेड़ा स्थित चरणो मेमोरियल स्कूल और रानियां के सेंट्रल स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इन स्कूलों द्वारा फार्म-6 भरा ही नहीं गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों की टीम ने जीडी गोयंका इंटरनेशनल स्कूल, श्रीराम न्यू सतलुज पब्लिक स्कूल और डीएवी पब्लिक स्कूल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्कूलों में यह पाया गया कि उन्होंने एनसीआरटी की निर्धारित पुस्तकों के स्थान पर प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबें लागू कर रखी हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की एक टीम को निरीक्षण के दौरान जीडी गोयंका स्कूल में एक मामला सामने आया। निरीक्षण टीम के पहुंचने पर शिक्षकों को कक्षाओं से बाहर भेज दिया। अधिकारियों ने बच्चों से पुस्तकों के बारे में जानकारी ली। जब कक्षा की अलमारियों की जांच की तो वहां प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबें छिपाकर रखी मिलीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें