फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: फायर कर्मचारियों की हड़ताल जारी, कर्मचारियों ने की शिरकत

Thu, 09 Apr 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग के कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए। विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। दुर्घटना का शिकार हुए कर्मचारियों को शहीद का दर्जा, एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग को लेकर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने दूसरे दिन वीरवार को भी विभाग के कार्यालय में हड़ताल जारी रखी। जिलेभर से कर्मचारियों ने इस हड़ताल में शिरकत की।
हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान राजेश खिचड़ ने की। यूनियन के नेताओं ने आरोप लगाया कि लंबे समय से उनकी जायज मांगों को सरकार नजरअंदाज कर रही है। कर्मचारी वेतन सुधार, स्थायी नियुक्ति, बेहतर सुविधाएं और फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए साथियों को शहीद का दर्जा देने समेत अन्य मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 16 फरवरी को फरीदाबाद के मुजेसर इलाके में हुए भयानक अग्निकांड और विस्फोट में दो दमकल कर्मी शहीद हो गए थे। इसके बावजूद शहीद कर्मियों के परिवारों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया। पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें